Gautam Adani: एक महीने में गौतम अडानी के 85 बिलियन डॉलर डूबे, अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 38वें पर पहुंचे
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की कुल संपत्ति में 80 लाख बिलियन डॉलर से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली है और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 38वें पायदान पर पहुंच गए।

Gautam Adani: जिस तरह से हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद उद्योगपति गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली उसके बाद अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट देखने मिली है। मौजूदा समय में गौतम अडानी की कुल संपत्ति की बात बात करें तो यह अब 33.4 बिलियन डॉलर हो गई है। लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडानी की कुल संपत्ति 119 बिलियन डॉलर थी। रिपोर्ट के आने के बाद अडानी की संपत्ति 85 बिलियन डॉलर घट गई। इस बड़ी गिरावट के बाद गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 30वें पायदान पर पहुंच गए।

84.3 अरब डॉलर का नुकसान
गौतम अडानी ग्रुप की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा अडानी ग्रुप के शेयर से आता है। अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी के अकाउंटिंग में गड़बड़ी है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार अडानी ग्रुप के शेयरों की कुल कीमत 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 84.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।

तीसरे सबसे अमीर आदमी से 30वें पायदान पर
24 जनवरी से पहले गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी थे, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद फोर्ब्स के अनुसार अडानी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी की कुल संपत्ति 119 बिलियन डॉलर से घटकर 33.4 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 39.9 बिलियन डॉलर है और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वह 30वें पायदान पर हैं। अडानी के मुख्य बिजनेस की बात करें तो यह पोर्ट, एयरपोर्ट, रोड, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में है।

अडानी ने बदली रणनीति
हिंडनबर्ग रिपोर्टके आने के बाद गौतम अडानी ने 20 हजार करोड़ रुपए के एफपीओ को भी वापस ले लिया था। अडानी ग्रुप के मिड कैप शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने मिली और यह 19.2 लाख करोड़ से कम होकर 6.8 लाख करोड़ रुपए पर आ गई। कंपनी को कुल 64.5 फीसदी की गिरावट यानि 12.4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान मिडकैप शेयर में उठाना पड़ा है। इस पूरे विवाद के बाद गौतम अडानी लगातार कैश रिजर्व को बढ़ाने में जुटे हैं, कर्ज को कम कर रहे हैं, बैंकों में कर्ज पर रखे गए शेयर को वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले दिनों में कैपिटल एक्सपेंडिचर को कम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications