दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर Supreme Court सख्त, Samay Raina समेत सारे इनफ्लूएंसर्स भरेंगे जुर्माना
Supreme Court On Samay Raina Show: सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों और दुर्लभ शारीरिक समस्याओं का सामना करने वाले लोगों पर चुटकुले बनाने के लिए इनफ्लूएंसर्स को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने समय रैना समेत सभी आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर पर जुर्माना भी लगाया है। सुनवाई के दौरान समय रैना और दूसरे कॉमेडियन कोर्ट रूम में मौजूद थे। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कोर्ट का बताया कि इन्होंने अपने मजाक के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है।
एसएमए (Cure SMA) की ओर से दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने समय रैना, विपुल गोयल और दूसरे कॉमेडियनों पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि दिव्यांगों (PwDs) और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का मजाक उड़ाना और उन पर चुटकुला बनाना असंवेदनशीलता है। कोर्ट ने बिना शर्त माफी मांगने और एफिडेविट देने का निर्देश दिया है।

Supreme Court ने बिना शर्त माफी प्रकाशन का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर को बिना शर्त माफी प्रकाशित करने का निर्देश दिया है। जस्टिस कांत ने अपनी टिप्पणी में कहा, 'हंसी-मजाक जीवन का हिस्सा है। हम सब अपने ऊपर बने मजाक को स्वीकार करते हैं। जब आप दूसरों का मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं, तो यह अंसवेदनशीलता है। आपको बिना शर्त माफीनामा प्राकशित करना होगा।' कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि सभी कॉमेडियन एक शपथ पत्र दाखिल करेंगे जिसमें दुर्लभ बीमारियों और दिव्यांगों के लिए उन्होंने क्या काम किया है इसका वर्णन होगा।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia ने विवाद के बाद शुरू किया पॉडकास्ट, यूट्यूबर ने कहा-'मैं बड़ी चुनौती का सामना...'
SC ने सरकार से सोशल मीडिया गाइडलाइंस तैयार करने को कहा है, ताकि अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सके। कोर्ट ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स से मशविरा कर ऐसी गाइडलाइंस बनाई जाए जिनका मकसद सिर्फ एक ऐसी घटना से निपटना न होकर होकर भविष्य की ज़रूरतों के मुताबिक हो।
Samay Raina के शो में की टिप्पणी से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने उनसे यह भी पूछा है कि उन पर कितना जुर्माना लगाया जाना चाहिए। सभी कॉमेडियन को कोर्ट द्वारा निर्धारित जुर्माने की राशि भी भरनी होगी। बता दें कि यूट्यूबर समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में कॉमेडियन ने विवादित बयान दिया था जिसमं दिव्यांगों पर चुटकुले सुनाए गए थे। रणवीर अल्लाहाबादिया की टिप्पणियों की वजह से भी यह एपिसोड काफी विवादित रहा था कोर्ट ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। विवाद बढ़ने के बाद सारे कलाकारों ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'वो सिर्फ दोस्त है', क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा? अभिनेत्री की पोस्ट हुई वायरल












Click it and Unblock the Notifications