'द केरला स्टोरी' फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग SC ने ठुकराई, जानें क्या है पूरा विवाद
The Kerala Story: फिल्म 'द केरला स्टोरी' की सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों में रिलीज पर रोक लगाने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दी है।

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरला स्टोरी' फिल्म की सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों में रिलीज पर रोक लगाने की याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दी है। दरअसल, केरल के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और कांग्रेस ने फिल्म के हेट स्पीच को बढ़ावा देने और ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा होने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी।
लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि यह हेट स्पीच का मामला नहीं है। फिल्म को सर्टिफिकेशन मिल चुका है और सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि फिल्म 5 मई को रिलीज होने वाली है।
10 विवादित दृश्यों को सेंसर ने हटवाया
वहीं, फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड भी एक्टिव हो गया। 'ए' सर्टिफिकेट देते ही सेंसर ने कैंची चलाते हुए 10 विवादित दृश्यों को फिल्म से हटाया गया। इसमें प्रमुख रुप से केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के एक इंटरव्यू के सीन को हटवाया गया है।
क्या है 'द केरल स्टोरी' ?
दरअसल, फिल्म 'द केरल स्टोरी' में दावा किया गया कि केरल की 32 हजार लापता महिलाओं की कहानी है, जिन्हें मजबूरन इस्लाम कबूल कराया गया। उसके बाद आईएसआईएस में शामिल किया गया। फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है। लगातार फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठ रही है। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने पलटी मारते हुए 32 हजार महिलाओं की जगह तीन महिलाओं के मुस्लिम धर्म अपनाने की कहानी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications