Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेप केस में जेल में बंद आसाराम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्‍ली। पिछले तीन साल से भी अधिक समय से नाबालिग से रेप के आरोप मे जेल में बंद आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने जोर का झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ मेडिकल आधार पर लगाई गई अंतरिम जमानत याचिका और नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया बल्कि उसके खिलाफ जेल सुपरिंटेंडेंट का फर्जी खत लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने का भी आदेश दिया।

रेप केस में जेल में बंद आसाराम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

अदालत ने आसाराम की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत हाईकोर्ट की टिप्पणी से प्रभावित हुए बिना मामले का निपटारा करे। बता दें कि सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम, उसके बेटे नारायण साई के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। इन दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ रेप किया गया है और उन्हें अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखा गया है।

आसाराम इस वक्त रेप के एक मामले में सजा काट रहे हैं। जोधपुर की अदालत ने वर्ष 2013 में 16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आसाराम को को दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आसाराम इसी मामले में जेल में बंद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+