जस्टिस लोया केस: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई, छुट्टी पर गए जज
नई दिल्ली। जस्टिस लोया की मौत की जांच के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं होगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एम शांतानगौड़ार की बेंच को करनी थी लेकिन सोमवार को जस्टिस एम शांतानगौड़ार छुट्टी पर रहेंगे जिसके चलते इस मामले में सुनवाई टाल टी गई है।

ये है जस्टिस लोया का पूरा मामला
बता दें की सोहराबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज लोया की दिसंबर 2004 में मृत्यु हुई थी। उनकी मौत उस वक्त हुई थी जब वह अपने सहयोगी की बेटी की शादी में शिरकत करने जा रहे थे। यह मामला बीते साल दोबारा सुर्खियों में तब आया जब कारावां मैगजीन ने जस्टिस लोया के घर वालों से एक रिपोर्ट छापी जिसमें उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की बात की गई। इसके बाद से ही जस्टिस लोया की मौत की जांच कराने की मांग उठ रही है।

सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने भी इस मामले को उठाया
शुक्रवार को जब सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों ने देश के सामने ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेस की तो उसमें भी जस्टिस लोया की मौत की मामला छाया रहा। इस बात की पुष्टि जस्टिस रंजन गोगोई ने की जब प्रेस कांफ्रेस के दौरान उनसे पूछा गया क्या ह असंतुष्टि जस्टिस लोया को लेकर है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा हां। इस मुद्दे को स्वीकार करने के साथ ही यह साफ हो गया कि जस्टिस लोया के मुद्दे पर भी जजों के भीतर असंतुष्टि है।

कांग्रेस ने भी जांच की मांग
जजों के प्रेस कांफ्रेस के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जज लोया की मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्छ जजों की निगरानी में कराए जाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा, ' जो हमारा लीगल सिस्टम है उस हम सब भरोसा करते हैं, पूरा देश भरोसा करता और इतनी गंभीर बात उठी इसलिए हमने आज बयान दिया है। चारों जजों की ओर से जो मामला उठाया है, वो गंभीर है। ऐसे सवाल उठे इसलिए हम यह मांग कर रहे हैं कि जज लोया के परिवार की जांच हो। जजों ने जो सवाल उठाए हैं, उसका निपटारा होना चाहिए।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications