मनी लॉन्ड्रिंग और ईडी के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज
नई दिल्ली, 27 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुनाने वाला है। दरअसल जिस तरह से पिछले कुछ समय से प्रवर्तन निदेशालय सक्रिय नजर आ रहा है और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ छापेमारी कर रही है उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ईडी की क्या शक्तियां हैं, उसके पास किसे गिरफ्तार करने का अधिकार है, वह किसे समन भेज सकती है और किसकी संपत्ति को जब्त कर सकती है, इन तमाम मसलों पर सुप्रीम कोर्ट अपना अहम फैसला सुनाएगा।

जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच आज उस पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाएगी। अहम बात यह है कि जस्टिस खानविलकर 29 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं, लिहाजा रिटायर होने से पहले उनका यह फैसला काफी अहम हो सकता है। जस्टिस खानविलकर की बेंच में जस्टिस सीटी रविकुमार और दिनेश माहेश्वरी भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में ईडी को लेकर जो याचिका दायर की गई है उसमे कहा गया है कि जांच एजेंसी अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही है। अपील की गई है कि जांच के दौरान ईडी को सीआरपीसी का पालन करना चाहिए और उसे इसका पालन करने के लिए बाध्य होना चाहिए।
ईडी के अधिकार को चुनौती देने वाली याचिका में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून 2002 में तीन बार संशोधन किया गया है। इसमे 2005, 2009, 2011 में संशोधन किया गया है। इस कानून के तहत धन को छिपाना, संपत्ति का अधिग्रहण करना और संपत्ति का इस्तेमाल अपराध के लिए करना इत्यादि आथा है। बहरहाल देखने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ईडी और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर आज क्या फैसला सुनाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications