'सुप्रीम कोर्ट ने लांघी लक्ष्‍मण रेखा' नूपुर केस में पूर्व जज समेत 117 पूर्व अधिकारियों ने CJI को भेजा पत्र

नई दिल्‍ली, 05 जुलाई: भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा जिन्‍होंने एक टीबी डिबेट में मोहम्‍मद पैगंबर पर कथित विवादित टिप्‍पणी की थी उनसे संबंधी एक केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जो बयान दिया उस पर विवाद गहराता जा रहा है। देश के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इस बयान को लेकर कई लोगों ने विरोध जताया। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए मुख्‍य न्‍यायधीश को देश के पूर्व जज समेत 117 पूर्व अधिकारियों ने एक ओपेन लेटर लिखा है और जमकर खरी-खरी सुनाई है।

SC ने नूपुर शर्मा को देश भर में आग लगाने के लिए जिम्‍मेदार ठहराया था

SC ने नूपुर शर्मा को देश भर में आग लगाने के लिए जिम्‍मेदार ठहराया था

बता दें नूपुर शर्मा के कथित विवादित बयान के बाद भारत ही नहीं दुनिया भर में आलोचना हुई, इसके साथ ही कई राज्‍यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ। भाजपा की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नूपुर ने इन सभी केस को क्‍लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। नुपुर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सारे केस दिल्ली ट्रांसफर करने का आग्रह किया था। इस अपील को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीश सूर्यकांत और जेबी पारदीवाल ने मौखिक टिप्‍पणी में कहा था नूपुर शर्मा के इस बयान ने देश भर में आग लगाने के लिए जिम्‍मेदार है।

Recommended Video

    Nupur Sharma Case | Supreme Court Comment | Retired Judges Letter | Laxman Rekha | वनइंडिया हिंदी |
    पूर्व जजों और अधिकारियों ने पत्र लिखकर सुनाई खरी-खरी

    पूर्व जजों और अधिकारियों ने पत्र लिखकर सुनाई खरी-खरी

    सुप्रीम कोर्ट की इस मौखिक टिप्‍पणी के बाद अब तक इसके खिलाफ कई संगठन मुख्‍य न्‍यायाधीश को पत्र लिख चुके हैं। वहीं अब केरल हाईकोर्ट के पूर्व जज पीएन रवींद्र ने जो मुख्‍य न्‍यायधीश को पत्र लिखा है। केरल के पूर्व ज‍ज के द्वारा मुख्‍य न्‍यायधीश को भेजे गए लेटर पर नौकरशाही, न्‍यायपालिका और सेना से जुड़े 117 पूर्व अधिकारियों से हस्‍ताक्षर किया है। 15 रिटायर्ड जजों, 77 नौकरशाहों व 25 पूर्व सैन्य अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारडीवाला की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने लक्ष्‍मण रेखा लांघ दी है।।

    2 न्यायधीशों ने अपनी लक्ष्मण रेखा लांघी

    2 न्यायधीशों ने अपनी लक्ष्मण रेखा लांघी

    केरल हाईकोर्ट के पूर्व ज‍ज पीएन रवींद्रन ने लिखा

    न्‍यायपालिका के अब तक के इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण टिप्‍पणियों का ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। ये सबसे बड़े लोकतंत्र की न्‍याय प्रणाली पर अमिट निशान है। सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायधीशों ने अपनी हाल की टिप्पणियों में लक्ष्मण रेखा लांघी है और हमें ऐसा बयान जारी करने के लिए विवश किया है।

    दोनों जजों की की इस टिप्‍पणी ने लोगों को स्तब्ध किया

    दोनों जजों की की इस टिप्‍पणी ने लोगों को स्तब्ध किया

    सीजेआई को भेजे गए ओपेन लेटर में आगे लिखा

    इसमें सुधार के कदम उठाए जाने चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की सुरक्षा पर गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की की इस टिप्‍पणी ने लोगों को स्तब्ध किया है। ये टिप्पणियां न्यायिक आदेश का हिस्सा नहीं हैं । एक व्यक्ति पर देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को क्‍लब करवाना उनका लीगल राइट है।

    जानें सुप्रीम कोर्ट की पूरी मौखिक टिप्‍पणी

    जानें सुप्रीम कोर्ट की पूरी मौखिक टिप्‍पणी

    गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट ने 1 जुलाई को सुनवाई को नूपुर शर्मा की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी जमकर फटकार लगाई थी। इसके साथ ही उनकी टिप्‍पणी के बाद देश भर में हुए हंगामे के लिए उन्‍हें ही जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा था कि उनके इस बयान ने देश भर में आग लगा दी। इसके साथ ही कोर्ट ने नूपुर शर्मा से टीवी पर आकर सार्वज‍िनिक तौर पर माफी मांगने की राय दी थी। न्‍यायाधीश ने कहा था देश में उसके बयान के कारण आग लगी है। देश में जो भी हो रहा है, उसके लिए वो ही एकमात्र जिम्मेदार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+