पर्चा रद्द किए जाने के खिलाफ तेज बहादुर यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की अपना नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल (बुधवार) सुनवाई करेगा। तेज बहादुर ने याचिका में वाराणसी संसदीय सीट से अपना नामाकंन खारिज किए जाने के आयोग के फैसले को अतार्किक बताते हुए इसे रद्द किये जाने की मांग की है। यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर वाराणसी से पर्चा भरा था लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था।

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में वाराणसी से उनका नामांकन पत्र खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। निर्वाचन अधिकारी ने 1 मई को तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था, जिस पर यादव का कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित करने की मंशा से उनका नामांकन पत्र एक साजिश के तहत रद्द किया गया है।
तेज बहादुर यादव ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि निर्वाचन अधिकारी के निर्णय को खारिज किया जाए तथा शीर्ष अदालत याचिकाकर्ता को हाई प्रोफाइल वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अनुमति दे, जहां 19 मई को मतदान होना है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा था कि यादव को ये प्रमाण पत्र देना जरूरी था कि उन्हें भ्रष्टाचार या राज्य के प्रति निष्ठाहीनता के लिए बर्खास्त नहीं किया गया है लेकिन यादव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहे।
तेज बहादुर यादव ने 24 अप्रैल को निर्दलीय और 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। चुनाव आयोग ने 1 मई को यादव का नामांकन रद्द कर दिया था। वाराणसी के निर्वाचन अधिकारी ने यादव द्वारा दाखिल नामांकन के दो सेटों में विसंगति को लेकर नोटिस जारी किया था और उनके जवाब से संतुष्ट ना होने पर पर्चा रद्द कर दिया था।
तेज बहादुर यादव 2017 में चर्चा में आए थे, जब जवानों को खराब खाना दिए जाने संबंधी एक उन्होंने इंटरनेट पर डाला था। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें नौकरी से सीमा बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वो मौजूदा चुनाव में मोदी के सामने चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से चर्चा में हैं।
क्लिक कर पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications