राफेल डील को लेकर याचिकाओं पर 26 फरवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर दिए अपने फैसले पर समीक्षा याचिकाओं सुप्रीम कोर्ट 26 फरवरी को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे को चुनौती देने वाली याचिकाएं को 14 दिसंबर को खारिज कर दिया था। इस फैसले की समीक्षा के लिए दो याचिकाएं दायर हुई है, जिन पर 26 फरवरी को अदालत सुनवाई करेगी। फैसले पर पुनर्विचार के साथ-साथ खुली अदालत में सुनवाई का भी अनुरोध इन याचिकाओं में किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की ओर से ये अर्जियां दाखिल की गई हैं। याचिका में कहा गया है कि जो जानकारी इस डील को लेकर अदालत को सरकार की ओर से दी गई वो गलत हैं। ऐसे में इस पर फिर से विचार हो साथ ही उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो जिन्होंने अदालत को गलत दस्तावेज देकर गुमराह किया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अर्जी पर भी अदालत 26 फरवरी को ही सुनवाई करेगी। सिंह ने भी 14 दिसंबर के फैसले की समीक्षा की मांग की है।
भारत की सरकार के फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में घपले का आरोप यशवन्त सिन्हा, अरुणशौरी और प्रशांत भूषण लगातार लगा रहे हैं। कई और संगठन और विपक्षी दल भी ये कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी कंपनी एचएएल को हटाकर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को इसका ठेका दिलाया। जिससे 30 हजार करोड़ का नुकसान सरकारी खजाने को हुआ।












Click it and Unblock the Notifications