मणिपुर सरकार को कोविड केयर सेंटर की 'दयनीय' स्थिति को लेकर लगी फटकार, कोर्ट ने कहा- रखरखाव ठीक नहीं
नई दिल्ली, सितंबर 06। मणिपुर में कोविड केयर सेंटर की 'दयनीय' स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर सरकार को फटकार लगाई है। दरअसल, राज्य सरकार ने कोविड केयर सेंटर की 'दयनीय' स्थिति को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए ये कह दिया कि हाईकोर्ट का फैसला एकदम उचित था।

कोविड केयर सेंटर का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया- SC
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मणिपुर हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया था वो एकदम सही था, क्योंकि आपकी तैयारी मजबूत नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर सरकार को फटकारते हुए कहा कि राज्य के अंदर कोविड केयर सेंटर का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया। यहां तक कि पुरुषों और महिलाओं के टॉयलेट भी अलग नहीं थे, हम आपको कोई चरिण प्रमाण पत्र देने नहीं जा रहे हैं।
जुलाई 2020 में हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास ये अधिकार हैं कि कोविड काल के दौरान ये देखा जाए कि व्यवस्था कैसी है, इसलिए हमारे पास आने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि जुलाई 2020 में कोविड केयर सेंटर की खराब स्थिति को लेकर हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया था, जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।












Click it and Unblock the Notifications