'मैं इतना डर गई थी कि चाकू लेकर दरवाजे की तरफ बढ़ने लगी' - सनी लियोनी

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज साइबर बुलिंग का शिकार सबसे ज्यादा होते हैं। कभी-कभी ये ट्रोल्स इंटरनेट की दुनिया से निकलकर असल जिंदगी में भी सितारों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। अपने साथ हुआ ऐसा ही एक खौफनाक अनुभव बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज साइबर बुलिंग का शिकार सबसे ज्यादा होते हैं। कभी-कभी ये ट्रोल्स इंटरनेट की दुनिया से निकलकर असल जिंदगी में भी सितारों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। अपने साथ हुआ ऐसा ही एक खौफनाक अनुभव बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे कुछ लोगों ने आकर उनके घर हमला बोल दिया।

Sunny Leone

'मुझे नुकसान पहुंचाने की दी धमकी'

'मुझे नुकसान पहुंचाने की दी धमकी'

एक्ट्रेस सनी लियोनी को आज भी उनके अतीत के लिए बोला जाता है। इंटरनेट पर लोग उनके बारे में अश्लील पोस्ट और टिप्पणी करते हैं। ऐसे ही एक घटना का जिक्र सनी लियोनी ने वेबसाइट मिडडे से किया। सनी ने बताया कि कैसे कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर आकर हल्ला करना शुरू कर दिया। सनी ने कहा, 'मुझे किसी ने धमकी दी। उसने कहा कि वो मेरे घर आकर मुझे नुकसान पहुंचाएगा।'

जब चाकू से सनी ने बचाई खुद की जान

जब चाकू से सनी ने बचाई खुद की जान

जब के साथ ये सब हुआ तो वो घर में अकेल थीं। 'डेनियल उस वक्त देश में नहीं थे। मैं अकेली थी और काफी डर गई थी। मेरे घर के बाहर लोग आ गए थे। वो बहुत शोर कर रहे थे, दरवाजा पीट रहे थे।' सनी ने आगे कहा कि वो इतनी डरी हुई थीं कि दरवाजे तक जाने में भी डर रहीं थीं। उन्होंने एक चाकू लिया और धीरे-धीरे दरवाजे की तरफ बढ़ने लगीं।

कई बार मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

कई बार मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

सनी ने कहा कि ऐसी घटना उनके साथ एक बार नहीं, बल्कि दो बार हुआ है। एक ट्विटर यूजर, जिसकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग थी, उसने सनी को धमकी दी कि उसके फैन सनी के घर आकर हल्ला बोल देंगे। इन धमकियों ने सनी को इतना डरा दिया कि उन्हें अपने घर के बाहर कैमरा लगाने पड़े। इतना ही नहीं, धमकियों के कारण सनी ने अपना घर तक बदल लिया। अब सनी इस साइबर बुलिंग के खिलाफ एक एनजीओ के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+