स्विमिंग पूल में भारी पड़ी सनी लियोन को मस्ती! सोचा भी नहीं था ऐसा होगा

स्विमिंग पूल में एक्ट्रेस सनी लियोन को मस्ती करना भारी पड़ गया। उन्हें अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा।

नई दिल्ली। अपनी दिलकश अदाओं से अपने फैंस को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी को सेट पर मस्ती और हंसी-मजाक करना भी बेहद पसंद है। वो अक्सर अपनी फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग पर मजाक-मस्ती से जुड़े वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सनी लियोन ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी लियोन एक स्विमिंग पूल के किनारे अपने कुछ दोस्तों के साथ भांगड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं कि तभी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था। (वीडियो: खबर के अंत में)

सनी लियोन को नहीं था अंदाजा

सनी लियोन को नहीं था अंदाजा

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो एक स्विमिंग पूल के किनारे मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में सनी के साथ उनके कुछ दोस्त भी वहां मस्ती कर रहे हैं। इसी मस्ती भरे माहौल के बीच अचानक सनी लियोन अपने एक साथी को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती हैं। स्विमिंग पूल में अपने साथी को धक्का देने के बाद सनी लियोन हंसने लगती हैं। सनी मस्ती में फिर से डांस कर ही रही होती हैं कि अचानक उनकी एक फ्रेंड भी उन्हें उसी पूल में धक्का दे देती है। सनी को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा। हालांकि पूल के अंदर से भी सनी की मस्ती चालू रहती है।

जंग शुरू हो चुकी है!

जंग शुरू हो चुकी है!

सनी लियोन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'हालांकि यह प्रैंक उस तरह से नहीं हुआ जिस तरह मैं चाहती थी, लेकिन फिर भी काफी मजेदार रहा। hitendrakapopara और jeetihairtstylist मुझे माफ करना, मैं फिर से तुम लोगों के लिए वापस आऊंगी। जंग शुरू हो चुकी है!!' सनी ने इस वीडियो को शुक्रवार को पोस्ट किया था और इस वीडियो को अभी तक 1420327 लोग देख चुके हैं। सनी के फैंस को उनका ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है और वो इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। सनी लियोन इन दिनों मलयालम फिल्म 'रंगीला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माम्मुटी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सनी 'मधुरा राजा' में भी माम्मुटी के साथ अपनी अदाओं का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगी।

'मैं ही क्यों' पर मिले ऐसे जवाब

आपको बता दें कि सनी लियोन अक्सर अपने फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं ही क्यों?'। सनी की इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स आए। सनी के 'मैं ही क्यों?' के जवाब में कुछ यूजर्स ने उनकी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा, 'क्योंकि आप अपनी तरह की अकेली हैं।' केविन नाम के यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्योंकि आप दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं।' कई यूजर्स ने उन्हें परी तो कुछ ने अप्सरा लिखा और कहा कि आप इसलिए क्योंकि इतना खूबसूरत कोई दूसरा नहीं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर फनी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने प्रिया प्रकाश की किस करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा कि आप नहीं इस बार प्रिया प्रकाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+