Sunny Deol: 26 साल पहले आई थी सन्नी देओल की यह फिल्म, पूरा भरा था सिनेमा हॉल, हादसे में 59 लोगों की चली गई जान
Sunny Deol Superhit Movie: सन्नी देओल की फिल्म गदर-टू अगस्त में रिलीज होने वाली है। फैन्स में इसको लेकर काफी क्रेज है। दर्शकों को अब सिर्फ 11 अगस्त का इंतजार है। लेकिन क्या आपको पता है 26 साल पहले आज ही के दिन यानी 13 जून को सन्नी देओल की एक सुपरहिट फिल्म आई थी। जिसे देखने गए 59 लोगों की मौत हो गई थी।
दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमा हॉल पहुंच गई थी। सिनेमा हॉल दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा था। इस बीच एक ऐसा हादसा हुआ कि कई लोग काल के मुंह में समा गए। सिनेमा हॉल में आग लगने से करीब 5 दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। दर्शक फिल्म देखने में मशगूल थे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी कि सिनेमा हॉल में आग लग गई।

यह हादसा उपहार सिनेमा में हुआ था। जहां फिल्म देखने गए 59 लोगों की मौत हो गई थी। दर्शक फिल्म बॉर्डर देखने आए थे। इसी दिन फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। भारत-पाकिस्तान पर बनी फिल्म देखने भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। उपहार सिनेमा में 160 लोगों के बैठने की जगह थी।
लेकिन फिल्म प्रेमियों में इतना उत्साह था कि वो एक्स्ट्रा चेयर लगाकर फिल्म देखने लगे। तीन से छह बजे का शो चल रहा था। कोई चार बजे के आसपास सिनेमा हॉल की पार्किंग में आग लग गई। जिसका धुआं पूरा सिनेमा हॉल में भर गया। दर्शकों को इसकी भनक नहीं लगी। जबतक दर्शक निकल पाते, तब तक कइयों ने दम तोड़ दिया।
दरअसल सिनेमा हॉल का एक ही गेट था, सिनेमा तीन घंटे बाद खत्म होती तो गेटकीपर दरवाजा बंद करके कहीं चला गया था। दरवाजा समय से नहीं खुलने पर कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे को उपहार सिनेमा ट्रैजडी का नाम दिया गया। पीड़ितों को न्याय दिलाने में 17 साल लगे।
यह भी पढ़ें- पोते करण देओल के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र, आखिर क्या है वजह












Click it and Unblock the Notifications