पोते करण देओल के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र, आखिर क्या है वजह
Dharmendra and Karan Deol: इस समय सनी देओल और उनका पूरा परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल सनी देओल के बेटे करण आगामी 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी करने वाले हैं। ऐसे में देओल परिवार में काफी खुशी का माहौल है और सभी लोग शादी की लास्ट मिनट की तैयारियों में लगे हुए हैं। देओल परिवार इस समय शादी के जश्न में डूबा हुआ है। परिवार के सदस्य औक करण देओल के कुछ खास दोस्त प्री वेडिंग फंक्शन्स का जमकर मजा ले रहे हैं।
पिछले कई दिनों से देओल परिवार शादी की तैयारियों में जुट चुका था। वहीं गत 12 जून को करण देओल की रोका सेरिमनी हुई। ये फंक्शन लेजेंड्री एक्टर और करण देओल के दादाजी धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर रखी गई थी। हालांकि इस फंक्शन में खुद धर्मेंद्र कहीं नजर नहीं आए। वहीं करण देओल और उनके पिता सनी देओल मेहमानें की खातिरदारी में लगे हुए थे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

करण देओल की रोका सेरेमनी
धर्मेंद्र ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- मैं करण देओल की शादी समारोह में जरूर उपस्थित रहूंगा। हालांकि मैं बाकी किसी फंक्शन में शामिल नहीं हो पाऊंगा। धर्मेंद्र इसकी वजह भी सबके सामेन रखई है। आपको बता दें कि रोका सेरेमनी में सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल अपने परिवार के साथ नजर आए थे। वहीं करण देओल के कई दोस्त भी इस फंक्शन में पहुंचे थे।
शादी के अलावा बाकी रस्मों से दूर रहेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने करण देओल की शादी की अन्य रस्मों से दूर रहने को लेकर कहा- बच्चों को इन्जॉय करने देना चाहिए। अगर मैं वहां रहूंगा तो बच्चे खुलकर इन्जॉय नहीं कर पाएंगे। वो लोग खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे। पाबंदी महसूस होगी। मैं नहीं चाहता कि वो ये पल मिस कर दें। धर्मेंद्र ने आगे कहा- मैं सिर्फ 18 जून को शादी में ही उपस्थित रहूंगा।
फार्महाउस में समय बिता रहे हैं धर्मेंद्र
87 साल के धर्मेंद्र फिलहाल अपना ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर ही बिता रहे हैं। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं और ऐसे में वह खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र और कुछ शारीरिक समस्याओं के चलते धर्मेंद्र ने पोते की शादी की दूसरी रस्मों से दूर रहने का फैसला किया है।
करण देओल की शादी में पहुंचेंगे ये सेलेब्स
आपको बता दें कि सनी देओल अपने बेटे करण की शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय बाद देओल परिवार में शादी होने जा रही है। ऐसे में सनी देओल इसे और ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं। करण देओल की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों को इंविटेशन भेजा गया है। इनमें जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों और अमृता सिंह सहित कई नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications