Ramayan के लक्ष्मण ने बताई वो जगह-'जहां माता सीता ने लिए थे भगवान राम संग 7 फेरे'

नई दिल्ली, 12 जुलाई। रामानंद सागर निर्मित 'रामायण' के कलाकार आज भी नाम से नहीं बल्कि किरदारों के नामों से लोगों के बीच चर्चित हैं। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' के टीवी पर री-टेलीकास्ट होने के बाद से एक बार फिर से इस शो के कलाकार लोगों के करीब आ गए है। ऐसे ही एक कलाकार का नाम है सुनील लहरी, जिन्हें लोग रामायण के 'लक्ष्मण' के नाम से पहचानते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सुनील लहरी भी ये बात अच्छी तरह से जानते हैं और इसी वजह से वो लोगों के लिए कुछ मजेदार या ज्ञानवर्धक बातें अक्सर अपने फेसबुक या इंस्ट्रागाम पर शेयर करते रहते हैं।

सुनील लहरी ने शेयर की जनकपुर की तस्वीर

सुनील लहरी ने शेयर की जनकपुर की तस्वीर

हाल ही में 'लक्ष्मण' उर्फ सुनील लहरी ने अपने फेसबुक अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि जनकपुर (नेपाल) की हैं। ये वो जगह है, जहां सच में प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। मालूम हो कि राम-सीता का विवाह के साथ ही राम के तीनों भाईयों का विवाह भी सीता की तीनों बहनों का साथ हुआ था।

वायरल हुई सुनील लहरी की पोस्ट

वायरल हुई सुनील लहरी की पोस्ट

फोटो शेयर करते हुए सुनील लहरी ने कैप्शन में लिखा है कि 'रामायण में जनकपुर का वास्तविक विवाह मंडप, जहां पर रामजी और सभी भाईयों की शादी हुई थी।' सुनील लहरी की ये तस्वीरें और कैप्शन इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, लोग इस पर काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं।' मालूम हो कि सुनील लहरी अक्सर रामायण को लेकर सवाल पूछते रहते हैं, उनके फैंस को भी उनके सवालों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

माता सीता की जन्‍मस्‍थली जनकपुर

माता सीता की जन्‍मस्‍थली जनकपुर

आपको बता दें कि नेपाल के लोग जनकपुर को माता सीता की जन्‍मस्‍थली मानते हैं। हर साल नेपाल में बड़े स्‍तर पर राम बारात का आयोजन होता है। इस दौरान अयोध्‍या से जनकपुर तक माता सीता की बारात आती है।

'रामायण' ने टीआरपी का नया रिकॉर्ड बनाया

'रामायण' ने टीआरपी का नया रिकॉर्ड बनाया

गौरतलब है कि पिछले साल जब कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो दर्शकों की मांग पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया गया था। रामानंद सागर के इस धारावाहिक ने टीआरपी के नए रिकॉर्ड बनाए थे। ये शो दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन गया था।

हमारे सभी दर्शकों का शुक्रिया

जिसके बाद दूरदर्शन ने जानकारी दी थी कि 'हमारे सभी दर्शकों का शुक्रिया, रामायण ने विश्व कीर्तिमान रचा है।' मालूम हो कि इस सीरयल को साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। जिस वक्त ये शो टीवी पर आता था उस वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+