कपिल शर्मा के शो में वापस आ रहे हैं डॉ गुलाटी? वायरल VIDEO पर फैंस ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुनील ग्रोवर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं कि क्या एक बार फिर उनकी वापसी होने वाली है। हालांकि शो वापसी के सवाल पर हमेशा की तरह सुनील ग्रोवर ने इस बार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शो में उनकी वापसी की चर्चा उस समय शुरू हुई जब वो रिंकू भाभी वाले अवतार ने नजर आए।

दरअसल विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर का रिकू भाभी वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर लोगों को हसाते हुए नजर आ रहे हैं। रिकू भाभी वाला उनका रूप देखकर फैंस भी खुश हो गए और सवाल करने लगे कि क्या एक बार फिर द कपिल शर्मा शो में उनकी वापसी हो रही है क्या? बताया जा रहा है कि ये वीडियो बाली में आयोजित ग्रैंड शादी समारोह का है जहां पर सुनील ग्रोवर भी पहुंचे हुए थे।
इस वीडियो में सुनील ग्रोवर 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते...'गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है जो शायद इस समारोह की खास मेहमान हो सकती है। उस महिला से सुनील पूछते हैं कि राखी अपने पति को कैसे प्यार करते हैं, प्लीज बताएं। हालांकि सुनील ग्रोवर के इस सवाल का जवाब तो महिला नहीं दे पाती है और शरमा कर चली जाती है। दूसरी ओर से सुनील ग्रोवर इस सवाल के बाद सभा में मौजूद लोग खूब ठहाके लगाते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें- रणवीर से लाइव चैट पर दीपिका ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा? इस 'कमेंट' पर फैंस में हलचल












Click it and Unblock the Notifications