सुनंदा पुष्कर मौत केस: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिकाओं पर फैसला 8 जनवरी तक टला

सुनंदा पुष्कर मौत केस: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिकाओं पर फैसला 8 जनवरी तक टलासुनंदा पुष्कर केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला 8 जनवरी तक टाला

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच से जुड़े मामलो पर सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की दो याचिकाओं पर कोर्ट आठ जनवरी को फैसला सुनाएगा। सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वामी की याचिकाओं पर सुनवाई को आठ जनवरी तक के लिए टाल दिया। स्वामी ने अपनी एक याचिका में मामले में पक्षकार बनने इजाजत मांगी है और दूसरी में दिल्ली पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट को पेश करने की मांग की है।

Sunanda Pushkar Death Case: Delhi Patiala House Court deferred the matter for 8 Jan

भाजपा सांसद स्वामी ने कि दिल्ली पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने की मांग को लेकर तर्क दिया है कि ये रिपोर्ट सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में साक्ष्यों को नष्ट करने से जुड़ी है। ऐसे में इस रिपोर्ट से आरोप तय करने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (सुनंदा पुष्कर के पति) के वकील और दिल्ली पुलिस ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका का अदालत में विरोध किया है। दोनों पक्षों ने अदालत से कहा है कि उनका केस से कोई ताल्लुक नहीं है, ऐसे में ना तो वो पक्षकार हो सकते हैं और ना ही दूसरी कोई मांग कर सकते हैं।

स्वामी की अर्जी पर कोर्ट ने इससे पहले 20 दिसंबर को भी मामले को टाल दिया था। कोर्ट में 20 दिसंबर को इस पर फैसला सुनाया जाना था। तब कोर्ट ने इसके लिए 24 दिसंबर की तारीख दी थी। 24 दिसंबर को मामले में आठ जनवरी की तारीख दी गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर जनवरी 2014 में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। इस मामले में सुनंदा पुष्कर के पति शशि थरूर आरोपी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+