Sunanda Pushkar Case: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर 10 दिसंबर तक फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। जिसमें स्वामी ने मांग की है कि कोर्ट में पुलिस की विजिलेंस जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाए। इस दौरान कांग्रेस नेता शशि थरुर की ओर से केस की पैरवी कर रहे वकील विकास पाहवा ने विरोध भी किया।

अब इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। इससे पहले यह सुनवाई 1 दिसंबर को होनी थी लेकिन एक पक्ष के वकील के कोर्ट में मौजूद न होने से सुनवाई टाल दी गई थी। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने भारी लापरवाही की है। इसका जिक्र खुद पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट में है। इसलिए यह रिपोर्ट कोर्ट में मंगवाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications