तो क्या पहले से शादीशुदा हैं सुनैना रोशन से बेपनाह इश्क करने का दावा करने वाले रूहेल अमीन?
मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड का मशहूर रोशन परिवार बेटी सुनैना रोशन की वजह से विवादों में हैं, सुनैना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनैना का कहना है कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्रेम करती हैं लेकिन उनके परिवार वालों को ये रिश्ता कबूल नहीं है इसलिए वो उन पर जुल्म कर रहे हैं, उसे मारते-पीटते हैं और घर में कैद रखते हैं, सुनैना ने कहा था कि उसके पापा कहते हैं कि मैं जिससे प्रेम करती हूं, वो आतंकवादी है।

पहले से शादीशुदा हैं रुहेल अमीन?
बवाल बढ़ने पर सुनैना के तथाकथित प्रेमी, जिनका नाम रूहेल अमीन हैं, वो मीडिया के सामने आए और उन्होंने सुनैना की हर बात को सही ठहराते हुए कहा कि हां रोशन परिवार को हमारा रिश्ता कबूल नहीं है और वो सुनैना के साथ काफी गलत व्यवहार कर रहे है, रूहेल ने इसके साथ ही रोशन फैमिली पर जाहिलपन का आरोप लगाया था, लेकिन इसी बवाल के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है और वो ये कि ऐसा कहा जा रहा है कि सुनैना से बेपनाह इश्क करने का दावा करने वाले रूहेल अमीन शादी-शुदा हैं।

तो यह है विरोध की वजह?
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रोशन परिवार के एक नजदीकी सूत्र का कहना है कि रोशन परिवार को यह शक है कि रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, यही कारण है कि राकेश रोशन, उनकी पत्नी पिंकी रोशन और उनके भाई रितिक रोशन, सुनैना के इस रिश्ते के खिलाफ हैं, सुनैना इससे पहले ही अपनी शादियों में गलतियां कर चुकी हैं और रोशन परिवार अब नहीं चाहता कि वह एक बार फिर यह गलती करें, यही वजह है कि वो सुनैना के खिलाफ हैं। कहा जा रहा है कि रुहैल एक जर्नलिस्ट हैं और पहले से शादीशुदा हैं, वह नॉर्थ कश्मीर के रहने वाले हैं और दिल्ली में किसी न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करते हैं।

रूहेल अमीन कश्मीरी मुस्लिम हैं
जबकि इससे पहले जब रूहेल अमीन ने न्यूज 18 से इस बारे में विस्तार से बातचीत की थी तो उन्होंने अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन उन्होंने स्वीकार किया था कि वो और सुनैना रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी को सिर्फ इसलिए आतंकवादी करार देना कि वह एक खास धर्म से सम्बंध रखता/रखती है, यह बेहद अपमानजनक है और इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

सुनैना ने मांगी कंगना से मदद
बता दें कि इस पूरे मसले के बारे में सबसे पहले रोशन परिवार की इन दिनों दुश्मन बनी अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली ने खुलासा किया था, रंगोली ने Twitter पर लिखा था कि सुनैना मेरी बहन कंगना से मदद मांग रही हैं, वो उन्हें फोन करती हैं और फोन पर रोती हैं और अपने पर हो रहे जुल्म को बयां करती हैं, सुनैना ने कहा कि उसके पिता उसे थप्पड़ मारते हैं तो उसका भाई उसे कमरे में बंद कर देता है, मुझे डर है कि सुनैना की खतरनाक फैमिली उसे नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हम इस बात को सार्वजनिक कर रहे हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें।
सुनैना ने खोला मुंह
बवाल मचने के बाद खुद सुनैना मीडिया के सामने आईं थी , 47 वर्षीय सुनैना ने साफ तौर पर से कहा कि रंगोली ने जो कहा है वो पूरी तरह से सच है, सुनैना ने कहा कि वह एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थीं और पिछले साल ही उसके पास जाना चाहती थी लेकिन पापा-मम्मी और भाई सब इस रिश्ते के खिलाफ हैं, जब मैंने जिद की तो मुझे मेरे पापा ने थप्पड़ मारा था और कहा था जिससे मैं प्यार करती हूं वह एक आतंकवादी है, अब आप ही बताइए कि क्या ऐसा संभव है, अगर वो आतंकी होता तो क्या वो जेल में नहीं होता, मैं उससे पिछली साल फेसबुक पर मिली थी।

'मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है'
सुनैना ने कहा कि मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है, वो मुझे घर से बाहर नहीं जाने देता, मेरी इच्छा है कि मेरी फैमिली मेरे प्यार को स्वीकार कर ले लेकिन परिवार वाले मेरी बात सुन नहीं रहे हैं, उन लोगों ने मेरी जिंदगी नर्क बना रखी है और मैं यह सब और नहीं झेल सकती, सुनैना रोशन ने ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत से भी मदद मांगी थी क्योंकि वह नारी शक्ति में विश्वास करती हैं और सच कहने की हिम्मत रखती हैं।
एक बेटी की मां हैं सुनैना रोशन
फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन 45 साल की हैं, सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है,सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। कुछ वक्त पहले सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था लेकिन परिवार के सहयोग और अपनी हिम्मत की वजह से सुनैना इस बीमारी पर विजय पा ली, वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं, पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है।












Click it and Unblock the Notifications