चीन के राजदूत सन विडोंग ने फिर बताया भारत को अपना दोस्त, बोले-खतरा नहीं अवसर हैं दोनों देशों के रिश्ते
नई दिल्ली। चीन के राजदूत सन विडोंग ने एक बार फिर भारत को अपना दोस्त बताया है। चीन-इंडिया यूथ वेबिनार में उन्होंने कहा है कि चीन, भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि दोस्त हैं। सन विडोंग जुलाई माह से ही इस तरह के बयान दे रहे हैं। एक बार तो एक कार्यक्रम में वह भारत और चीन के बीच 2000 साल पुराने इतिहास को भी बता चुके हैं।

Recommended Video
राजदूत ने मानी अविश्वास की बात
वेबिनार में सन विडोंग ने कहा, 'भारत को चीन प्रतिद्वंदी नहीं दोस्त मानता है, चुनौती की जगह अवसर मानता है। हमें उम्मीद है कि उचित जगह पर दोनों देशों के बीच सीमा संबंधित विवाद सुलझा लिए जाएंगे।' उनका कहना है कि यह बात सच है कि हाल के दिनों में जो घटना घटी है उसकी वजह से अविश्वास का माहौल बना है। लेकिन अगर आप दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को देखें तो विश्व में सबसे ज्यादा व्यापार हो रहा है। आने वाला समय में आर्थिक रिश्तों की महत्ता और बढ़ती जाएगी। इस सच्चाई को हर एक को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, 'अविश्वास के इस वातवरण के छंटने में दोनों देशों को सामने आना ही होगा। वो समझते हैं कि उचित तरह से बातचीत के जरिए विवादित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की जरूरत है।' उनका मानना है कि अगर पीछे के इतिहास को देखा जाए तो विवाद के बीच भी दोनों देश आगे बढ़ते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो तथ्य हैं उस पर बातचीत करना आसान होता है। लेकिन अगर मामला किसी धारणा से संबंधित हो तो उसके निराकरण में समय लगता है।
CDS बोले मिलिट्री कार्रवाई संभव
सन विडोंग का बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि एलएसी पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा था कि अगर लद्दाख में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के साथ तनाव कम होता नजर नहीं आया तो फिर मिलिट्री एक्शन संभव है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच जारी सेना और राजनयिक वार्ता असफल रही, तभी इस विकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। जनरल रावत के मुताबिक अभी तक सरकार की तरफ से यही कोशिश की जा रही है कि इस मसले को शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी गतिविधि और घुसपैठ को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर एलएसी पर यथा स्थिति को बहाल करने में सफलता नहीं मिली तो फिर मिलिट्री एक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications