Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने दी दस्तक, शुक्रवार को छा सकते हैं बादल

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते 2 दिनों से ठंड कम होने के साथ हल्की गर्मी महसूस की गई। गुरुवार सुबह को दिल्ली एनसीआर का मौसम लगभग साफ रहा लेकिन शुक्रवार को दिन के ढलने के साथ ही एनसीआर के बादल की आगोस में आ जाने की संभावना है। मौसम हल्का गर्म हुआ है। हालांकि शुक्रवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

Summers enter delhi ncr, cloud will appear in sky today

मौसम विभाग की माने तो बीते दो दिनों नें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम हुआ है लेकिन अब वह वापस सक्रिय हुआ है जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी संभव है। आठ मार्च को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का खतरा बढ़ा है। एयर क्वालिटी इंडैक्स देखें तो आनंद विहार इलाका सबसे अधिक प्रदूषित था। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये 250 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण के स्तर को मापने वाली संस्था सफर के मुताबिक धूल कणों की वजह से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य महानगर बेंगलुरू में गुरुवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए। ये पहली बार है जब मार्च में यहा पर 37 डिग्री पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में फिर गिरा पारा, बारिश के साथ मौसम ने बदला मिजाज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+