नक्सलियों के हमले में शहीद हुआ अमेठी का लाल, योगी ने किया 25 लाख की मदद का ऐलान

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को देर रात नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। ये जवान यूपी के अमेठी जिले का रहने वाला था। शहीद जवान का नाम अनिल कुमार मौर्य है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनिल कुमार मौर्य की शहादत पर दुख जताया है। साथ ही शहीद जवान के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

 Sukma encounter Yogi Adityanath condoles death of CRPF jawan 25 lakh ex-gratia for his family

25 लाख के मुआवजे के साथ सीएम योगी ने अपने मंत्री को शहीद के घर जाने और उनके परिजनों से मिलने का निर्देश भी दिया है। अनिल कुमार मौर्य की शहादत पर उनके इलाके के लोगों ने शौक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- भाई से शादी की जिद लिए पुलिस के पास पहुंची 'बहन' ,बताया 6 साल में क्या किया किया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार मौर्य सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक (ASI) थे। शुक्रवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वे शहीद हो गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर रेंज) सुंदरराज पी का कहना है कि छत्तीसगढ़ के किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में शुक्रवार की रात सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन की टीम गस्त करने के लिए निकली थी।

इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसी मुठभेड़ में अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पहले भी कई बार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप मामले में दिल्ली की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+