TMC के सुखेंदु शेखर रॉय हो सकते हैं उपसभापति पद के उम्मीदर, कांग्रेस करेगी समर्थन

नई दिल्लीः राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए कांग्रेस ने ममता बनर्जी के उम्मीदवार सुखेंदु शेखर रॉय का समर्थन कर सकती है। कांग्रेस के पास राज्यसभा में 51 सांसद होने के बाद भी कांग्रेस ममता के उम्मीदवार के साथ जा सकती है। साल 1969 और 1977 के अलावा के पोस्ट हमेशा से कांग्रेस के पास रही है।

Sukhendu Shekhar Roy of Trinamool CongressSukhendu Shekhar Roy of tmc is likely to be the opposition candidate including congress is likely to be the opposition candidate

राज्यसभा में उपसभापति पी. जे. कुरियन का कार्यकाल 1 जुलाई को खत्म हो रहा है। कुरियन केरल से राज्यसभा सांसद हैं। इस बार केरल से कांग्रेस ने राज्यसभा की सीट केरल कांग्रेस (मणि) को सौंप दी। हालांकि, पी. जे. कुरियन इससे नाराज भी हुए थे।

उपसभापति कुरियन ने कहा है कि वो अपने कार्यकाल को खत्म होने के बाद पार्टी के काम पर एक किताब लिखेंगे। उनके पास कई तथ्य हैं। छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके कुरियन ने साफ किया है कि वो साल 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंग। वो चाहते हैं कि इस बार नए युवाओं को मौका मिलें।

ममता बनर्जी के उम्मीदवार के साथ जाने के बारे में जानकारों का कहना है कि भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। अगर उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस का होगा तो बीजू जनता दल और तेलंगाना राष्ट्र समिति के अहम वोट भी हासिल किए जा सकते हैं और ऐसा होने से विपक्ष की ताकत बढ़ेगी।

बता दें, इससे पहले साल 1992 में चुनाव करने की नौबत आई थी। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी नजमा हेपतुल्ला (जो अब BJP के साथ हैं) तथा विपक्ष की प्रत्याशी रेणुका चौधरी के बीच मुकाबला देखने को मिला था।

18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद स्तर से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने विपक्षी दलों के साथ बैठ की। पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने आपसी सहमति के आधार पर दूसरे विपक्षी दल के उम्मीदवार को उप सभापति का पद देने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें- वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर नहीं जारी की कोई नई गाइडलाइन: गृह मंत्रालय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+