वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर नहीं जारी की कोई नई गाइडलाइन: गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर कोई नई व्यवस्था नहीं तय की है और ना ही इसमें कोई बदलाव किए गए हैं। गृह मंत्रालय में सलाहकार अशोक प्रसाद ने बुधवार को बताया है कि वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर कोई नई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है, ना ही उनके किसी से मिलने पर कोई रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा है कि वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समय समय पर समीक्षा की जाती है और इसमें कुछ भी नया नहीं है।

प्रसाद ने कहा कि गृहमंत्रालय ने हाल ही में वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की है और सभी प्रदेशों को इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं, जो कि एक नियमित अभ्यास है। कोई भी गाइडलाइन या दिशा-निर्देश नया नहीं है। गृह मंत्रालय की ये सफाई तब आई है जब एक दिन पहले ही ये खबर आई थी कि प्रधानमंत्री को खतरा है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिसके बाद मंत्रियों को भी पीएम से मिलने के लिए एसपीजी से अनुमति लेनी होगी।
मंगलवार को ये रिपोर्ट सामने आई थी कि पीएम मोदी की जान को खतरा बताते हुए गृह मंत्रालय ने नये नियम जारी किए हैं। इसके तहत सभी राज्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि इनका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। पीएम मोदी के नजदीक जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। यहां तक कोई मंत्री भी बिना क्लियरेंस के उनके आस-पास नहीं जा सकता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications