Sukesh Chandrashekhar को कोर्ट से मिली जमानत, क्‍या जेल से मिलेगी रिहाई? ₹50 करोड़ से जुड़ा मामला क्‍या है?

Sukesh Chandrasekhar bail: दिल्ली की अदालत से जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने धन शोधन (PMLA) के एक मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें ₹5 लाख के निजी और जमानती मुचलके पर राहत दी है।

क्‍या है मामला?

ये मामला 2017 में एआईएडीएमके के 'दो पत्ती' चुनाव चिन्ह से जुड़ा हुआ है। जिसमें सुकेश पर ₹50 करोड़ के सौदे का आरोप है। सुकेश पर आरोप है कि आर के नगर उपचुनाव के दौरान टीटीवी दिनाकरन के कहने पर चुनाव आयोग अधिकारी को रिश्वत देने के लिए ₹50 करोड़ का सौदा किया था। उस समय चंद्रशेखर से ₹1.30 करोड़ और दो लग्ज़री कारें बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बरामद हुई थीं।

Sukesh Chandrasekhar

अदालत ने सुकेश को किस आधार पर मिली जमानत?

दरअसल, विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने जमानत देते हुए कहा कि चंद्रशेखर पहले ही 'अत्यधिक हिरासत' में रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे संविधान में स्वतंत्रता सबसे पवित्र मानदंड है, और अदालत किसी भी विशेष कानून या आर्थिक अपराध के बहाने राज्य के साथ मिलकर स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा सकती।

गोगने ने कहा कि PMLA जैसे कानून को आरोपी की स्वतंत्रता पर थोपने का बहाना नहीं बनाया जा सकता। हिरासत की अवधि PMLA की धारा 4 के तहत प्रस्तावित कारावास की आधी अवधि से भी अधिक हो चुकी है।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए क्‍या कहा?

कोर्ट नेकहा कि मूल अपराध और PMLA शिकायत की कार्रवाई वर्षों से रुकी हुई है। आरोपी ने न केवल मुकदमे के दौरान अत्यधिक हिरासत झेली है, बल्कि बिना मुकदमे के लंबी हिरासत का भी खतरा था।

क्‍या जेल से बाहर आएगा सुकेश चंद्रशेखर?

पीटीआई न्‍यूज एजेंसी के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर पर कुल 31 मामलों में से 26 में पहले ही जमानत पर हैं। अन्य लंबित मामलों के चलते वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?

सुकेश मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। कम उम्र में ही उसने खुद को बड़ा बिजनेसमैन और प्रभावशाली व्यक्ति बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। वह अक्सर खुद को सरकारी अधिकारी या बड़े राजनीतिक संपर्क वाला व्यक्ति बताकर लोगों का भरोसा जीतता था। Jacqueline Fernandez जैसी बॉलीवुड हस्तियों के साथ उसके कथित संबंध को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा।

कैसे शुरू हुआ ठगी का खेल, कैसे पहुंचा जेल?

सुकेश ने देशभर में कई लोगों से नौकरी, ट्रांसफर और सरकारी काम कराने के नाम पर पैसे लिए।
उसने फर्जी पहचान और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन का इस्तेमाल कर करोड़ों की ठगी की। 2017 में चुनाव चिन्ह केस में गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तारी के समय उसके पास से ₹1.30 करोड़ नकद और लग्ज़री कारें बरामद हुईं।

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कौन-कौन से केस हैं दर्ज?

सुकेश पर Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत भी केस दर्ज हुआ।
बाद में उस पर 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली (extortion) जैसे बड़े आरोप भी लगे।
Enforcement Directorate (ED) और दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+