Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? कैसे करें आवेदन, क्या है इसका लाभ, जानिए हर जानकारी
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक सरकारी बचत योजना या छोटी जमा योजना है। जो बालिकाओं के लिए है। इसकी शुरुआत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की गई है। यह योजना एक लड़की की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है।
सुकन्या समृद्धि योजना का मकसद बालिकाओं का उत्थान और सशक्तीकरण करना है। नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में सुकन्या समृद्धि योजना की शरुआत की है। आइए जानें सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी हर जानकारी और इसका लाभ कैसे लिया जाए।

What is the Sukanya Samriddhi Yojana scheme: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
- सुकन्या समृद्धि योजना 10 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए है। 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़कियों के माता-पिता या अभिभावक इस योजना के तहत एक बैंक खाता शुरू कर सकते हैं, जो उच्च ब्याज दर और कई लाभ देता है। इसके तहत 250 रुपये से भी बिटिया का अकाउंट खोला जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना एक समर्पित बचत योजना के रूप में कार्य करती है। इस जमा योजना को SSY के नाम से भी जाना जाता है।
- ये बालिकाओं के लिए वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करती है। नियमित जमा करके, वर्षों में एक पर्याप्त धनराशि बनाई जा सकती है, जो बच्चे के जीवन लक्ष्यों को पूरा करने में काम आएगी।
Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility: सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता
- सुकन्या समृद्धि योजना के खाता बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा शुरू किया जा सकता है। इसका फायदा सिर्फ भारतीय निवासी के लिए है।
- खाता खोलते समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- प्रति बालिका केवल एक SSY खाते की अनुमति है।
- एक परिवार अधिकतम दो SSY योजना खाते खोलने तक सीमित है।
Sukanya Samriddhi Yojana How to Apply: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कैसे करें आवेदन
सरकार के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी डाकघर या वाणिज्यिक बैंकों की अधिकृत शाखा में जाकर SSY खाता खोल सकता है।
- 1. SSY आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए डाकघर या सहभागी सार्वजनिक/निजी बैंक पर जाएं।
- 2: आवश्यक दस्तावेज ले जाएं, जिसमें बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, आवेदन करने वाले माता-पिता या कानूनी अभिभावक की फोटो आईडी, माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पता प्रमाण, अन्य केवाईसी प्रमाण जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी।
- 3. भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज डाकघर या बैंक को दें।
- 4. अगर जरूरी हो तो किसी भी अतिरिक्त केवाईसी आवश्यकताओं को पूरा करें।
- 5. निवेशक न्यूनतम 250 रुपये की प्रारंभिक राशि नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा कर सकते हैं और अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रुपये है।
- 6. खाता खुलने के बाद, आपको एक पासबुक जारी की जाएगी जिसमें SSY खाते का विवरण होगा।
- 7. योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर/बैंक शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana How to Apply Online: सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- 1. RBI, इंडियन पोस्ट या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- 2. बालिका और माता-पिता/अभिभावक के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- 3. स्कैन करें और अपलोड के लिए अतिरिक्त दस्तावेज तैयार रखें।
- 4. ऑनलाइन फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- 5. पुष्टि की प्रतीक्षा करें।
Sukanya Samriddhi Yojana benefits: सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोलने से जुड़े लोगों को उच्च ब्याज दर मिलता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने ब्याज दरें 8% प्रति वर्ष निर्धारित की हैं।
- योजना के परिपक्वता तक पहुंचने पर भी ब्याज मिलता है। बालिका के 18 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए 50% निकासी की जा सकती है।
- 21 साल होने पर शादी के लिए भी रकम निकालने का प्रवाधान है।












Click it and Unblock the Notifications