कौन हैं भारतीय जादूगर Suhani Shah? जिन्हें जादू के लिए मिला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Suhani Shah Magic Olympics Award: भारतीय प्रतिभा ने एक बार फिर दुनिया के मंच पर परचम लहराया है। इस बार जादू की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है मशहूर मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह ने। इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025) में उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का खिताब अपने नाम किया है।
इस जीत के साथ न केवल उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है, बल्कि डिजिटल युग में मैजिक की नई पहचान भी बनाई है।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जादुई मंच पर भारत की ऐतिहासिक जीत
इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 को 'जादू का ओलंपिक' कहा जाता है, और इस बार भारत की सुहानी शाह ने इस मंच पर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें Fédération Internationale des Sociétés Magiques (FISM) द्वारा 'बेस्ट ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर' के खिताब से नवाज़ा गया है। यह सम्मान जादू की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है।
इस साल FISM ने डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए एक नई कैटेगरी शुरू की, जिसमें उन जादूगरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने ऑनलाइन माध्यमों से मैजिक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सुहानी शाह ने इस प्रतिस्पर्धा में दुनिया भर के दिग्गज मैजिशियनों जैसे जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये और मोहम्मद इमानी को पछाड़ते हुए यह सम्मान अपने नाम किया।
कौन हैं सुहानी शाह?
भारत की मशहूर मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह ने हाल ही में FISM वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 में देश को गौरव दिलाया है। लेकिन यह कोई एक रात में मिली सफलता नहीं है इसकी कहानी बचपन से शुरू होती है।
बचपन में ही थामा जादू का दामन
सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। सिर्फ 7 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के ठाकोर भाई देसाई हॉल में अपना पहला मैजिक शो किया था। 1997 से अब तक वे हज़ारों शो कर चुकी हैं और आज दुनिया उन्हें 'जादू परी' के नाम से जानती है। ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन ने उन्हें यह उपाधि भी दी है।
शिक्षा छोड़ी, लेकिन सीखना नहीं
शिक्षा को लेकर सुहानी की कहानी भी खास है। उन्होंने खुद बताया है कि वे केवल कक्षा 1 तक स्कूल गईं, फिर मैजिक और लाइव परफॉर्मेंस के कारण पारंपरिक शिक्षा को अलविदा कह दिया। इसके बावजूद वे एक लाइफ कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर और पांच किताबों की लेखिका बन चुकी हैं।
परिवार का भी रहा समर्थन
सुहानी के पिता चंद्रकांत शाह एक फिटनेस कंसल्टेंट हैं, जबकि उनकी मां स्नेहलता शाह एक गृहिणी हैं। परिवार ने बचपन से ही उनके जुनून को समझा और समर्थन दिया, जिसका नतीजा आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें कृति सेनन का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, Magic Moments के 'इशारा समझ ले' के साथ ऐसे मनाएं जिंदगी का जश्न
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications