कृति सेनन का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, Magic Moments के 'इशारा समझ ले' के साथ ऐसे मनाएं जिंदगी का जश्न
Kriti Sanon New Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मैजिक मूमेंट्स (Magic Moments) ने अपना नया वीडियो सॉन्ग 'इशारा समझ ले' जारी किया है, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही हैं।
कृति सेनन का नया वीडियो सॉन्ग 'इशारा समझ ले'
ये गाना जिंदगी के अनायास दिल छू लेने वाले पलों को सेलिब्रेट करने का एक ताजगी भरा अंदाज पेश करता है। इस गाने की सबसे खास बात इसका वाइब्रेंट म्यूजिक वीडियो है जो दर्शकों को रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियों की दुनिया में ले जाती है।

वीडियो में कोई डायलॉग नहीं है
कभी अचानक डांस, कभी दोस्तों के साथ हंसी-मजाक, तो कभी छोटी-छोटी बातों में छुपा अपनापन, इन सबको एक सेंसेसनल म्यूजिकल बैकड्रॉप के साथ खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन हर मुस्कान और हर नजर अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है, कुछ ऐसा कि मानो दर्शकों को अपने दिल की सुनने के लिए प्रेरित कर रही हो।
कृति सेनन की स्क्रीन प्रेजेंस की हुई तारीफ
कृति सेनन की स्क्रीन प्रेजेंस इस वीडियो को और भी खास बना देती है। उनकी सहजता और ईमानदारी ब्रांड के संदेश को बखूबी दर्शाती है, हर पल को असली और रिलेटेबल बनाती है।
'इशारा समझ ले'- जिंदगी को खुलकर जीने का पैगाम
-गाने की टैगलाइन 'इशारा समझ ले' एक हल्का सा इशारा है, महसूस करो, जवाब दो, और बिना ज्यादा सोचे-समझे जिंदगी के रंग में रंग जाओ। ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक मूड है, एक रिदम है, जो जिंदगी के सबसे सच्चे और सरल पलों का जश्न मनाता है।
-बताया गया है कि ये कैंपेन सिर्फ डिजिटल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही सिनेमाघरों, रिटेल स्पेसेज, मोबाइल और टीवी पर भी नजर आएगा, जिससे ये मूड-सेटिंग एंथम और भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।
-मैजिक मूमेंट्स और कृति सेनन ने मिलकर जिंदगी के सहज पलों का जश्न मनाने का नया तरीका पेश किया है। इशारा समझ ले सिर्फ एक कैची फ्रेज नहीं, बल्कि एक मैसेज है कि सजग रहो, जिंदादिल रहो और, हर लमहे को जी लो।
-चाहे आप रूफटॉप पार्टी में ड्रिंक शेयर कर रहे हों या अपने लिविंग रूम में डांस कर रहे हों, ये वीडियो और गाना याद दिलाता है कि सबसे बेहतरीन पल वही होते हैं, जब आप जिंदगी को खुद आपको चौंकाने देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications