'मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो', लड़के ने शाहरुख और गौरी खान को बताई अपनी मंथली इनकम

मुंबई, 25 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अब 21 वर्ष की हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो लेकिन खबरों में वह अपने सुपरस्टार पापा की तरह ही सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो सुहाना खान के लाखों फैंस हैं लेकिन अब तक किसी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोजल नहीं दिया था। हालांकि अब ये बात पुरानी हो चुकी है क्योंकि इन दिनों उन्हें मिला एक शादी का प्रस्ताव काफी सुर्खियों में है।

Recommended Video

    'मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो', लड़के ने शाहरुख और गौरी खान को बताई अपनी मंथली इनकम
    21 साल की हुईं सुहाना खान

    21 साल की हुईं सुहाना खान

    बता दें कि 22 मई को सुहाना खान ने अपना 21वां बर्थडे मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सुहाना को अब इंटरनेट पर शादी के ऑफर भी मिलने लगे हैं, जिनमें से एक प्रपोजल काफी चर्चा में है। दरअसल, ट्विटर पर गौरी खान ने अपनी लाडली बेटी को बर्थडे विश करने के लिए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो देखते ही देखते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई।

    सुहाना खान को मिला शादी का प्रपोजल

    सुहाना खान को मिला शादी का प्रपोजल

    सुहाना खान की फोटो देख कई युवा उन्हें दिल दे बैठे, इतना ही नहीं कुछ ने तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। ऐसा ही एक कमेंट देख खुद गौरी खान भी हैरान रह गईं। कमेंट में लिखा था, 'गौरी मैम, मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो। मेरी मंथली पेमेंट एक लाख रुपए से ज्यादा है।' यह कमेंट ट्विटर यूजर सुहैब के हैंडल से किया गया था, हालांकि प्रोफाइल फोटो में कोई रियल तस्वीर नहीं थी। सुहैब के इस कमेंट ने रातों-रात तहलका मचा दिया, इसके बाद तो सुहाना को और भी प्रपोजल आने लगे।

    बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना के लाखों चाहने वाले

    बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना के लाखों चाहने वाले

    बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सुहाना के इतने चाहने वाले होंगे, इस बात का अंदाजा खुद शाहरुख और गौरी को भी नहीं होगा। हालांकि इतना तो तय है कि शाहरुख और गौरी अपनी लाडली बेटी सुहाना की शादी सुहैब से तो नहीं करवाएंगे। मगर सुहैब ने ये जरूर जाहिर कर दिया कि वह सुहाना को कितना पसंद करते हैं। बता दें कि सुहाना ने अपना जन्मदिन न्यू यॉर्क में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। वह इस समय अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

    सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड बनने को लिए सात शर्ते पूरी करना जरूरी

    सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड बनने को लिए सात शर्ते पूरी करना जरूरी

    इस बीच शाहरुख का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सुहाना को डेट करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में सुहाना को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनकी सात शर्तें पूरी करने के बाद ही कोई उनकी बेटी को डेट करेगा। शाहरुख ने कहा था कि मेरी बेटी सुहाना खान को डेट करने वाले को मेरी सात बातें हमेशा याद रखनी होंगी। पहली- नौकरी करो, दूसरी-समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं। तीसरी-मैं हर जगह मौजूद हूं।

    मुझे जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी

    मुझे जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी

    शाहरुख ने सुहाना को डेट करने की सोचने वाले लड़के को चौथी बात कहा- अपना एक वकील भी रखो। पांचवा- वो मेरी राजकुमारी है तुम्हारी जीत नहीं। छठां- मुझे दोबारा जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। और सातवीं बात- तुम उसके साथ जो भी करोगे वो मैं तुम्हारे साथ कर सकता हूं। शाहरुख खान ने ये बातें फेमिना मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कही थी। हालांकि, इसके बाद एनडीटीवी स्पॉटलाइट को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि जब मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा और बस इसे स्वीकार कर लूंगा।

    यह भी पढ़ें: शाहरुख बोले- सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड बनने को लिए सात शर्ते पूरी करना जरूरी, नहीं तो मैं जेल जाने से नहीं डरता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+