शाहरुख बोले- सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड बनने को लिए सात शर्ते पूरी करना जरूरी, नहीं तो मैं जेल जाने से नहीं डरता
मुंबई, 24 मई: हिन्दी सिनेमा के सबसे अभिनेताओं में शुमार शाहरुख खान अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी गौरी और तीनों बच्चों से बॉन्डिंग की खूब तारीफ होती रही है। शाहरुख की बेटी सुहाना ने हाल ही में अपना 21 वां जन्मदिन मनाया है। सुहाना को शाहरुख ने उनके बर्थडे पर खूब दुआएं दी हैं। इस बीच शाहरुख का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सुहाना को डेट करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं।

समझे कि मैं उसे पसंद नहीं करता हूं
शाहरुख खान ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में सुहाना को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनकी सात शर्तें पूरी करने के बाद ही कोई उनकी बेटी को डेट करेगा। सुहाना के बर्थडे पर उनके इस इंटरव्यू की एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। शाहरुख ने कहा था कि मेरी बेटी सुहाना खान को डेट करने वाले को मेरी सात बातें हमेशा याद रखनी होंगी। पहली- नौकरी करो, दूसरी-समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं। तीसरी-मैं हर जगह मौजूद हूं।

मुझे जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी
शाहरुख ने सुहाना को डेट करने की सोचने वाले लड़के को चौथी बात कह- अपना एक वकील भी रखो। पांचवा- वो मेरी राजकुमारी है तुम्हारी जीत नहीं। छठां- मुझे दोबारा जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। और सातवीं बात- तुम उसके साथ जो भी करोगे वो मैं तुम्हारे साथ कर सकता हूं।

मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो
शाहरुख खान ने ये बातें फेमिना मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कही थी। हालांकि, इसके बाद एनडीटीवी स्पॉटलाइट को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि जब मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा और बस इसे स्वीकार कर लूंगा।

न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं सुहाना
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने काफी वक्त मुंबई में गुजारा था। अब वो फिर से अपनी पढाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

फिल्मों में हो सकती है सुहाना की एंट्री
सुहाना खान भी अपने पिता की तरह जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं। सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। शाहरुख खान ने भी कुछ समय पहले कहा था कि अगर सुहाना फिल्मों में आना चाहेंगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वो इसकी इजाजत देंगे। माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क से लौटने के बाद वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि वो एक्टिंग की ओर जाएंगी या किसी और फील्ड में, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications