Video: पार्टी में जमकर थिरकीं सुहाना खान, कैमरा देखते ही इस तरह शर्मा गईं

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अकसर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यु नहीं किया है लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। कभी उनका ट्रेडीश्नल तो कभी वेस्टर्न लुक वायरल होता रहता है। हाल ही में उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वे चमकीली पार्टी ड्रेस में थिरकती दिख रही हैं।

कैमरा देखते ही शर्मा गईं सुहाना

फोटोग्राफर विरल भयानी ने सुहाना का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वे खूबसूरत डांस मूव्स कर रही हैं। अचानक उनकी नजर उनके डांस को कैद कर रहे कैमरे पर पड़ती है तो वे कैमरे पर हाथ रख लेती हैं और शर्माकर डांस करना रोक देती हैं।

View this post on Instagram

Bebe ❤ #Suhanakhan

A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on

सुहाना के फोन ने खींच फैंस का ध्यान

हाल ही में सुहाना की एक मिरर सेल्फी खूब चर्चा में आ गई थी। इस तस्वीर में सुहाना से ज्यादा उनका फोन कवर लोगों का ध्यान खींच रहा था। दरअसल उनके फोन कवर के अंदर उनका एटीएम कार्ड दिखाई पड़ रहा था। इसपर लोग कहने लगे कि सुहाना भी आम लड़कियों की तरह इस तरह से अपना कार्ड कैरी करती हैं। वहीं कई लोग कहने लगे कि सुहाना के कार्ड में करोड़ों रुपये होंगे।

सुहाना ने कराया था वोग मैग्जीन का फोटो शूट

सुहाना ने कराया था वोग मैग्जीन का फोटो शूट

सुहाना इस समय लंदन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यु करेंगी। बीते साल सुहाना ने वोग मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था। माना जा रहा है कि सुहाना पढ़ाई पूरी होने के बाद से ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। सुहाना की फैन फॉलोइंग पहले से ही बहुत अधिक है और वे जहां जाती हैं पपराजी से घिर जाती हैं।

यह भी पढ़ें- सुहाना खान की मिरर सेल्फी वायरल, फोन कवर में दिखा कुछ ऐसा कि होने लगी चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+