Sudhir Chaudhary News: DD News का नया चेहरा बने सुधीर चौधरी, इस शो को करेंगे होस्ट, प्रोमो हुआ वायरल
Sudhir Chaudhary News: देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary ) जल्द ही टीवी पर लौटने वाले हैं। सुधीर चौधरी इस बार सरकारी चैनल DD न्यूज के जरिए अपने टीवी न्यूज में वापसी करेंगे। सुधीर चौधरी ने लंबे इंतजार के बाद अपने शो का नाम बता दिया है। DD News की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें शो का नाम रिवील किया गया है।

शो का ये रखा नाम
DD News ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुधीर चौधरी के शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, खबरों की विश्वसनीयता और विश्लेषण चाहिए, जल्द DD News सुधीर चौधरी के साथ DECODE देखिए।
'The wait is over...'
वहीं सुधीर चौधरी ने भी अपने नए शो का प्रोमो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। प्रोमो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि,The wait is over... एक नई शुरुआत !
ये भी पढ़ें Sudhir Chaudhary News: नए अंदाज़ में टीवी पर लौटे वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, इस चैनल पर दिखाई देंगे
कुछ दिन पहले DD न्यूज ज्वाइन करने की दी थी जानकारी
वहीं उन्होंने कुछ दिन पहले एक पोस्ट करते हुए DD न्यूज ज्वाइन करने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, अंतिम उलटी गिनती शुरू। मेरे जीवन के सबसे गर्वपूर्ण पलों में से एक मेरी नई प्रोमो तस्वीर में कैद। मैं अपने नए शो पर काम कर रहा हूँ, और यह सिर्फ एक करियर मील का पत्थर नहीं है।एक पत्रकार के रूप में, यह मेरे देश के प्रति मेरी एक छोटी सी भेंट है उस देश के लिए जिसने मुझे सब कुछ दिया।
यह एक सेवा का पल है।
यह एक उद्देश्य का पल है।
यह गर्व का पल है।
कई चैनलों में काम कर चुके हैं सुधीर चौधरी
सुधीर चौधरी देश के जाने माने पत्रकार हैं। वे आजतक चैनल में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने साल 2022 से 2025 तक शो "ब्लैक एंड व्हाइट (B & W)" होस्ट किया। वहीं सुधीर चौधरी इससे पहले ज़ी न्यूज़, WION,ज़ी बिज़नेस, और ज़ी 24 तास के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ज़ी न्यूज़ पर लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो "डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA)" को भी होस्ट किया था। इस शो के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बना ली थी।
ये भी पढ़ें Sudhir Chaudhary News: नए सफर पर पत्रकार सुधीर चौधरी, अब इस नए चैनल पर दिखेंगे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications