Sudhir Chaudhary News: नए अंदाज़ में टीवी पर लौटे वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, इस चैनल पर दिखाई देंगे

Sudhir Chaudhary News: देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) पिछले दिनों आजतक छोड़ दिया। इसके बाद से ही वे टीवी से दूर हैं। अस वजह से उनके प्रशंसक मायूस थे। अब उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, सुधीर चौधरी जल्द ही एक बार फिर से टीवी पर दिखाई देने वाले हैं।

Sudhir Chaudhury News

इस चैनल को कर रहे हैं ज्वाइन

सुधीर चौधरी ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। जिसमें DD News का लोगो भी दिखाई दे रहा है।

यह मेरे देश को कुछ लौटाने का तरीका है- सुधीर चौधरी

वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए सुधीर चौधरी ने लिखा है कि, 'अंतिम उलटी गिनती,मेरे जीवन के सबसे गर्वपूर्ण पलों में से एक इस नई प्रोमो तस्वीर में कैद। अपने नए शो पर काम कर रहा हूँ, ये सिर्फ करियर का एक पड़ाव नहीं है।'

'एक पत्रकार के रूप में, यह मेरे देश को कुछ लौटाने का तरीका है। उस देश को जिसने मुझे सब कुछ दिया। सेवा का एक क्षण। उद्देश्य का एक क्षण। गर्व का एक क्षण।'

ये भी पढ़ें Mock Drill: क्यों जरूरी हुई मॉक ड्रिल? क्या आम लोग भी होंगे शामिल? जानिए सबकुछ

कई चैनलों में काम कर चुके हैं सुधीर चौधरी

सुधीर चौधरी देश के जाने माने पत्रकार हैं। वे आजतक चैनल में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने साल 2022 से 2025 तक शो "ब्लैक एंड व्हाइट (B & W)" होस्ट किया।

वहीं सुधीर चौधरी इससे पहले ज़ी न्यूज़, WION,ज़ी बिज़नेस, और ज़ी 24 तास के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ज़ी न्यूज़ पर लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो "डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA)" को भी होस्ट किया था। इस शो के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बना ली थी।

ये भी पढ़ें Mock Drill: कश्मीर से भी ज्यादा सेंसिटिव बना ये राज्य! सबसे अधिक 31 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+