Sudhir Chaudhary News: नए सफर पर पत्रकार सुधीर चौधरी, अब इस नए चैनल पर दिखेंगे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Sudhir Chaudhary News: देश के जाने माने पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने आजतक न्यूज (Aaj Tak) चैनल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। वे जल्द ही किसी नए न्यूज चैनल में दिखाई देने वाले हैं।
सुधीर चौधरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल, पिछले कई दिनों से सुधीर चौधरी के आजतक छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इसकी पुष्टि उन्होंने खुद कर दी है।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी
सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, आजतक पर ब्लैक व्हाइट के लिए न्यूज़ रैंप पर मेरा आखिरी वॉक। जल्द ही एक नए शो के साथ एक नए मंच पर आपसे मुलाकात होगी।
आजतक ने दिया फेयरवेल पार्टी
वहीं समाचार4मीडिया पोर्टल ने सुधीर चौधरी को आजतक चैनल की ओर से दिए गए फेयरवेल पार्टी की तस्वीर शेयर की है। समाचार4मीडिया पोर्टल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'आजतक' की ओर से सुधीर चौधरी को दी गई फेयरवेल पार्टी।
फोटो सुधीर चौधरी केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके साथ आजतक के न्यूज डायरेक्टर और अन्य सहयोगी दिख रहे हैं।
इस चैनल में नजर आएंगे सुधीर चौधरी
समाचार4मीडिया पोर्टल के अनुसार सुधीर चौधरी आजतक को छोड़ने के बाद अब सरकारी चैनल दूरर्शन (Doordarshan) पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने प्रसार भारती के साथ एक मेगा डील की है। जो कि टीवी इतिहास की सबसे महंगी डील मानी जा रही है। वहीं सुधीर चौधरी वहां पर रात 9 बजे प्राइम टाइम का शो कर सकते हैं।
कई चैनलों में काम कर चुके हैं
सुधीर चौधरी देश के जाने माने पत्रकार हैं। वे आजतक चैनल में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने साल 2022 से 2025 तक शो "ब्लैक एंड व्हाइट (B & W)" होस्ट किया। वहीं सुधीर चौधरी इससे पहले ज़ी न्यूज़, WION,ज़ी बिज़नेस, और ज़ी 24 तास के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं।
उन्होंने ज़ी न्यूज़ पर लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो "डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA)" को भी होस्ट किया था। इस शो के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बना ली थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications