Sudan Conflict: ऑपरेशन कावेरी में भारत लौटे नागरिक, धमाकों से हलक में जान, शौचालय के पानी से बुझाई प्यास

Sudan Conflict: भारत सरकार नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास में जुटी है। ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत लौया जा रहा है। नागरिकों ने आपबीती में बताया, हालात इतने खराब हैं कि शौचालय के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है

Sudan Conflict

Sudan Conflict: सूडान में संघर्ष के बीच भारत के नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। भारत लौटे नागरिकों ने बताया कि सूडान के हालात इतने बदतर हैं कि बम धमाकों के कारण जान हलक में अटकी है।

बुनियादी चीजों कि किल्लत ऐसी कि पीने का पानी भी नसीब नहीं। जान बचाने के लिए लोगों को शौचालय के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। सूडान से कर्नाटक लाए गए 229 यात्रियों के साथ दूसरा विमान ऑपरेशन कावेरी के तहत बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

सूडान से लौटे नंदीश राजू ने बताया कि सरकार ने नागरिकों के लिए बहुत कुछ किया। हम बहुत मुश्किल स्थिति में थे। उन्होंने कहा, भारतीय दूतावास हमें सुरक्षित स्थान पर ले गया और हम सभी को भोजन और पानी उपलब्ध कराया।

कई नागरिकों ने सूडान की जमीनी हकीकत के बारे में बताया, संघर्ष में हो रहे धमाकों के कारण लोगों को दहशत में जीना पड़ रहा है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार नागरिकों को सुरक्षित सऊदी अरब के शहर जेद्दा लाया जा रहा है।

नागरिकों को जेद्दा से भारत लाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान और ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से भारत लाया जा रहा है। 500 से अधिक नागरिकों को भारत लाया जा चुका है। दूतावास में सबको भोजन-पानी मुहैया कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+