भारत ने किया एक्सो-ऑटमोसफेरिक मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण

एडवांस एयर डिफेंस (एएडी) की देश में निर्मित पहली इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले में धमरा बंदरगाह के करीब ह्वीलर द्वीप पर परीक्षण किया गया। प्रक्षेपित मिसाइल सामने से छोड़ी गई बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने में कामयाब रही, जिसे ह्वीलर द्वीप से 70 किलोमीटर दूर बालासोर जिले में चांदीपुर परीक्षण केंद्र से छोड़ा गया था। परीक्षण रेंज के निदेशक एम. वीकेवी प्रसाद ने बताया, "परीक्षण सफल रहा।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि यह परीक्षण 120 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक्सो-एटमॉस्फेरिक इंटरसेप्शन की क्षमता को परखने के लिए किया गया और परीक्षण सफल रहा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षण के लिए नई इंटरसेप्टर और बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रयोग किया गया।


Click it and Unblock the Notifications
