मीडियम रेंज की Ballistic Missile Agni-1 का सफल ट्रेनिंग प्रक्षेपण, उच्च स्तरीय लक्ष्य को भेदने में सक्षम
Ballistic Missile Agni-1: ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च किया गया। यह मिसाइल उच्च स्तर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

Recommended Video

Ballistic Missile Agni-1: रक्षा क्षेत्र में देश को आज एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। मिसाइल बहुत उच्च स्तर के लक्ष्य को सटीकता से भेदने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने कहा कि ट्रेनिंग लॉन्च के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
वहीं, इससे पहले कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-द्वितीय का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण ओडिशा के तट पर हुआ था। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई थी। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया था।
पृथ्वी II मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह भारत की पृथ्वी मिसाइल श्रृंखला का हिस्सा है। जिसमें पृथ्वी-I, पृथ्वी-II, पृथ्वी-III और धनुष शामिल हैं।
बैलिस्टिक मिसाइल आखिर होती क्या है?
बैलिस्टिक मिसाइल उसे कहते हैं जिसका पथ अर्द्ध चंद्राकार या सब ऑर्बिटल होता है। मतलब यह कि जब इसे किसी जगह से छोड़ा जाता है तो यह पहले अपनी जगह से 45 डिग्री के कोण पर पहले ऊपर की तरफ जाती है, फिर यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण नीचे की ओर आती है। बैलिस्टिक मिसाइल का आकार बहुत ही बड़ा होता है लेकिन इसे हवा, पानी या आकाश से कहीं पर भी टारगेट बनाकर दुश्मन पर हमला किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत: देश में बने INS मोरमुगाओ से दागी गई स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल, टारगेट तबाह












Click it and Unblock the Notifications