बिना IIT-IIM के भाड़े पर कंप्यूटर लेकर बिजनेस शुरू करने वाली ये लड़की कौन है? अब करोड़ों की है कंपनी
Success Story: हम में से कईयों को ऐसा लगता है कि IIT और IIM से पढ़े हुए छात्र ही एक अच्छा बिजनेस कर सकते हैं और करोड़ों की कंपनी खड़ी कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना IIT-IIM से पढ़ाई किए करोड़ों की बिजनेस खड़ी कर दी है।
जिस महिला की हम बात कर रहे हैं, वो एक मिडिल क्लास से आती हैं, उन्होंने अपना बिजनेस शुरू भी भाड़े पर कंप्यूटर लेकर किया था। लेकिन आज के वक्त में उनकी कंपनी का टर्नओवर 100 करोड़ है।

आइए जानें कौन है ये महिला और कैसी है, इनकी संघर्ष भरी कहानी?
- हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, उनका नाम है औंकिता नंदी (Aunkita Nandi)। औंकिता नंदी पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले की रहने वाली हैं। औंकिता नंदी उन लोगों में शामिल हैं, जिनका जन्म हुआ तो आम परिवार में था लेकिन उनके सपने काफी बड़े थे।
- एक साधारण परिवार में जन्मी और बंगाली मीडियम स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने वाली औंकिता ने अपनी हायर एजुकेशन आईआईटी या आईआईएम से नहीं की हैं।
- लेकिन फिर भी औंकिता अपनी कड़ी मेहनत से 100 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार के साथ टियर 5 टेक्नोलॉजी की मालकिन बन गई हैं।
- औंकिता की कंपनी में अब 100 लोग कार्यरत हैं। उनकी कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के इंडियाना में है।
- औंकिता के लिए एक बिजनेसविमन बनने का फैसला करना आसान नहीं था। उनके पिता एक सरकारी नौकरी करते थे और मिडिल क्लॉस फैमिली को कैसे भी चलाते थे।
- औंकिता ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बर्धमान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एंड्रॉइड ऐप डेवलप करना शुरू किया था। इन ऐप्स को बेचने से औंकिता को अच्छी कमाई हुई थी।
- जब वह अपने दोस्तों के साथ एंड्रॉइड ऐप डेवलेप कर रही थी, तो उसने अपनी खुद की कंपनी बनाने की दिशा में पहला कदम उठाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर पर जॉन वॉन से हुई।
- जॉन वॉन फ्लोरिडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। औंकिता ने उनके साथ एक कंपनी शुरू करने का विचार साझा किया। 2015 में इन दोनों ने अपनी कंपनी की नींव रखी हालाँकि, उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्होंने दो कंप्यूटर किराये पर लेकर अपनी कंपनी शुरू की और देखते ही देखते उनकी कंपनी करोड़ों की हो गई है।
- बता दें कि इस दौरान औंकिता और जॉन वॉन एक-दूसरे के साथ रिलशेनशिप में भी थे। करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2021 में शादी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications