सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कैसे गुजरात में रोका जा सकता है कोरोना वायरस का कहर

नई दिल्ली। गुजरात में जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसने प्रदेश सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। अकेले अहमदाबाद में कोरोना वायरस से 343 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कुल 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 7000 को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई । इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि गुजरात में कोरोना वायरस से बढ़ती मौतों को तभी रोका जा सकता है कि जब प्रदेश में आनंदीबेन पटेल फिर से मुख्यमंत्री बनें।

swamy

इस बीच खबर ये भी सामने आ रही है गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बिगड़ते हालात को देखते हुए एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और डॉक्टर मनीष सुरेजा को अहमदाबाद भेजा है। दोनों को वायुसेना के विशेष विमान से यहां के सिविल अस्पताल, एसवीपी अस्पताल का निरीक्षण करने को कहा गया है। ये दोनों ही डॉक्टर यहां कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को विशेषज्ञ राय देंगे जिससे कि हालात को बेहतर किया जा सके।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3390 मामले सामने आए हैं। जिस वजह से अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56,342 हो गई है। जिसमें से 1886 लोगों की मौत हुई है। इस हिसाब से देश में औसतन मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है। वहीं देश में अब तक 16540 लोग ठीक हो चुके हैं, जिस वजह से अब रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 216 ऐसे जिले हैं जिसमें कोरोना के एक भी केस नहीं हैं। 42 जिलों में पिछले 28 दिन से नया केस नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+