सुब्रमण्यम स्वामी ने मेट्रो उद्घाटन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी मंदिर के बीच शुरू की गई मजेंटा लाइन के उद्घाटन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न बुलाए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह चौंकाने वाला नहीं है। एएनआई से बात करते हुए स्वामी ने कहा कि, यह आश्चर्य की बात नहीं है यह केन्द्रीय वित्तपोषित परियोजना है। इसे बनाने में पूरा केंद्र सरकार का हाथ था। दिल्ली सरकार का इसमें रोल बहुत ही छोटा था।

स्वामी ने आगे कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार का था कि वह किसे आमंत्रित करेगी। यह केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है, मुझे नहीं लगता कि केजरीवाल को आमंत्रित न करना बहुत बड़ी बात है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की नई मेजेन्टा लाइन का उद्घाटन किया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधान मंत्री मोदी ने नोएडा से ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन तक इस नई लाइन की यात्रा की थी। इस नई लाइन के खुल जाने से लोगों का लगभग 33 मिनट का समय बचेगा। 12.6 किमी का सफर लोग मेट्रो की मदद से 19 मिनट में पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications