एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी, CBI जांच की मांग
नई दिल्ली, 04 जनवरी। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बें इस मामले पर आज सुनवाई करेगी। एडवोकेट सत्य सब्रवाल के जरिए स्वामी ने कोर्ट में यह याचिका दायर की है और साथ ही सीबीआई के द्वारा जांच की मांग की है। स्वामी ने एयर इंडिया में विनिवेश की पूरी प्रक्रिया की सीबीआई द्वारा जांच की मांग की है।
Recommended Video

बता दें कि हाल ही में उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल ने कहा था कि यह पूरी कोशिश एयर इंडिया के ऑपरेशन को दिसंबर माह के अंत तक टाटा संसको सौंपने के लिए की जा रही है। गौरतलब है कि टाटा संस ने एयर इंडिया को 18000 करोड़ रुपए में खरीदा है। 8 अक्टूबर 2021 को हुई नीलामी की प्रक्रिया में टाटा संस ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर एयर इंडिया का मालिकाना हक अपने नाम किया था। जिसके बाद कर्ज में डूबी एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में दिए जाने की केंद्र सरकार की कोशिश पूरी हुई थी। गौर करने वाली बात है कि एयर इंडिया की शुरुआत टाटा संस ने ही की थी, हालांकि उस वक्त इसका नाम टाटा एयर सर्विसेज था। टाटा ने एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में की थी।












Click it and Unblock the Notifications