Astha Poonia: नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट, कौन हैं आस्था पूनिया, जिन्होंने रचा इतिहास?
भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया अब नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। उन्होंने न सिर्फ 'फाइटर स्ट्रीम' में कदम रखकर एक नई राह खोली है, बल्कि 'विंग्स ऑफ गोल्ड’ सम्मान हासिल कर यह दिखा दिया कि महिलाएं अब युद्धक विमानों में भी देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
INS डेगा में हुआ सम्मान समारोहआंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित INS डेगा में आयोजित एक समारोह में आस्था पूनिया और लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को 'विंग्स ऑफ गोल्ड’ प्रदान किए गए। यह सम्मान रियर एडमिरल जनक बेवली, असिस्टेंट चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ (एयर) ने प्रदान किया। समारोह में 'सेकंड बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स' की सफल समाप्ति का जश्न मनाया गया।

महिलाओं के लिए खोले नए दरवाजेआस्था पूनिया की यह उपलब्धि भारतीय नौसेना में महिलाओं की भूमिका को और विस्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे पहले महिलाएं नौसेना में पायलट तो बनीं, लेकिन फाइटर स्ट्रीम तक नहीं पहुंच सकी थीं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बैठा रक्षा अधिग्रहण परिषद
इधर, रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक आयोजित की। इस अहम बैठक में करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये के स्वदेशी रक्षा सौदों को मंजूरी दी गई। इनमें क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (QRSAM), नई नौसेना युद्धपोत, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, माइंस और अन्य अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं।

26 लोगों की जान लेने वाले पहलगाम हमले के बाद आया ऑपरेशन सिंदूरगौरतलब है कि 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए एक सटीक और रणनीतिक जवाब दिया था। इस दौरान न ही नियंत्रण रेखा पार की गई और न ही अंतरराष्ट्रीय सीमा, लेकिन आतंकियों के कई ठिकानों को खत्म कर दिया गया।

सेना की मारक क्षमता बढ़ाएंगे नए उपकरणइस बैठक में जिन उपकरणों को मंजूरी दी गई, उनमें 'आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल’, ट्राई-सर्विसेज के लिए 'इंटीग्रेटेड कॉमन इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम’, 'माइंड काउंटरमेजर वेसल्स’, 'सबमर्सिबल ऑटोनोमस वेसल्स’ और 'सुपर रैपिड गन माउंट्स’ प्रमुख हैं। इससे थल, जल और वायु—तीनों सेनाओं की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications