सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद स्टाइल फिल्म के एक्टर साहिल खान ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों छोड़ी इंडस्ट्री
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार फिल्म इंडस्ट्री के ही लोग उनकी मौत को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इंडस्ट्री के भीतर एक बड़ा तबका ऐसा है जो मानता है कि सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड में चल रहा नेपोटिज्म यानि परिवारवाद है। यही वजह है कि बड़े-बड़े फिल्म डायरेक्टर और इंडस्ट्री के दिग्गज लोग नए लोगों को आगे बढ़ने नहीं देते हैं और उनका शोषण करते हैं। इंडस्ट्री के भीतर इन सब वजहों से युवा कलाकार दबाव महसूस करते हैं और अवसाद में चलते हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद सबसे पहले कंगना रनौत, फिर अभिनव कश्यप, विवेक ओबराय खुलकर बोल चुके हैं। अब इस पूरे मामले में स्टाइल फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले साहिल खान ने भी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड के खान पर लगाया आरोप
साहिल खान ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड कवर करने वाली मैग्जनीन स्टारडस्ट की कवर फोटो साझा की है, जिसमे वह खुद भी इंडस्ट्री के दोनों बड़े दिग्गज स्टार के साथ हैं। इस कवर पेज को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली ही फिल्म के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैग्जीन केक कवर पर दो इंडिया के सबसे बड़े सुपर स्टार के साथ हों।
Recommended Video

नाम बड़े और दर्शन छोटे
साहिल ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के टॉप स्टार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन बड़े सुपर स्टार के साथ मेरी तस्वीर छपी थी, उसमे से एक सुपर स्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था और उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्म से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे, सोचिए कौन। लेकिन आज मैं उनकी कतई परवाह नहीं करता हूं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच असली चेहरा दिखा दिया दुनिया को कि वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। शुसांत सिंह को श्रद्धांजलि, उनकी आत्मा को शांति मिले। साहिल खान के इस फेसबुक पो्ट को हजारों लोगों ने साझा किया है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक और कमेंट किया है।

8 के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

'सात फिल्मों से हटाया गया'
वकील सुधीर कुमार ओझा का कहना है, 'शिकायत में मैंने ये आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को सात फिल्मों से हटा दिया गया था और उनकी कुछ फिल्में रिलीज भी नहीं की गईं। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।' बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी, उसके बाद पूरा देश उनके इस कदम से स्तब्ध है और किसी को भी सुशांत की मौत पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications