आंध्र प्रदेश: कोरोनाकाल में छात्रों को पढ़ने में हो रही थी दिक्कत, सरकारी टीचर ने बना दिया मोबाइल एप
आंध्र प्रदेश के कडप्पा के एक शिक्षक को कोरोना काल में पढ़ाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने मोबाइल एप बनाने का फैसला किया। उन्हें सफलता मिल भी गई और छात्रों की पढ़ाई काफी आसान हो गई।
कडप्पा, 05 सितंबर: आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों की संघर्ष और कामयाबी की कहानी बताई जा रही है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के कडप्पा के एक शिक्षक को कोरोना काल में पढ़ाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने मोबाइल एप बनाने का फैसला किया। उन्हें सफलता मिल भी गई और छात्रों की पढ़ाई काफी आसान हो गई। शिक्षक कम्बम वेंकटुस को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

सरकारी शिक्षक वेंकटुस ने कक्षा IX और X के छात्रों के लिए गणित और अंग्रेजी की मदद के लिए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किए। कुछ ही समय में एंड्रॉइड एप 'लर्न इंग्लिश इज़ी' और 'मैथ्स किंग' का धड़ल्ले से उपयोग होने लगा। लोगों ने इसकी खूब सराहना की।
वेंकटसू सिंगरप्पा एंड संस जिला परिषद हाई स्कूल में शिक्षक हैं। वह 1996 में पेनिकालपाडु गांव में द्वितीय श्रेणी के शिक्षक के रूप में शामिल हुए और 2006 में उन्हें एक स्कूल सहायक के रूप में पदोन्नत किया गया। वह एक एम.एससी शिक्षा मनोविज्ञान स्नातक हैं और स्कूली छात्रों को परामर्श देते हैं।
यह भी पढ़ें- Happy Teachers Day: इन 46 शिक्षकों को मिलेगा नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications