आंध्र प्रदेश: 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में हुई मौत
आंध्रप्रदेश में 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में शुक्रवार सुबह एक किशोर को उसके ही सहपाठियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 10वीं में पढ़ने वाला छात्र ट्यूशन के लिए घर से निकला था। गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान उप्पला अमरनाथ के रूप में हुई है। किशोर को जैसे ही उसके दोस्त वेंकटेश्वर रेड्डी और अन्य लोगों ने आग लगाई। वो मदद के लिए चिल्लाने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग को बुझाया और गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किशोर के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को नामजद किया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications