Earthquake: आधी रात अफगानिस्तान और अंडमान सागर में भूकंप के झटके
Earthquake: लद्दाख के बाद अंडमान सागर (Andaman Sea) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार आधी रात 01:05 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। वहीं देर रात अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अंडमान सागर में आधी रात को भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर स्केस पर तीव्रता 4.3 रही। वहीं इस पहले इस हफ्ते जम्मू कश्मीर, हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान में शनिवार रात 02.26 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप के झटके आए।

लद्दाख में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस गए। यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक देर रात 10 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किेए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए।
लद्दाख के कारगिल में शनिवार को कम तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भूकंप के झटके 76.77 दूर तक महसूस किए गए। केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। इसका असर लद्दाख के कारगिल था।"
भूकंप के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क शहर से 37 मील पश्चिम में ग्लैडस्टोन, न्यू जर्सी के पास 3.8 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया। शुक्रवार। यह 9.7 किलोमीटर गहराई तक टकराया और लॉन्ग इलैंड तक महसूस किया गया। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उस झटके के बाद किसी महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, जो शुक्रवार की सुबह आए 4.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आया था - जो इस क्षेत्र में सदी में आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक था।
बता दें कि एमसीएस के मुताबिक अमेरिका में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 रही। इसकी लंबाई 96.77 किलोमीटर और गहराई 62 किलोमीटर था। भूकंप का केंद्र म्यांमर था। वहीं इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.5 रही।












Click it and Unblock the Notifications