Andhra Pradesh:TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर पथराव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले परथराव की घटना हुई। जिसमें टीडीपी नेता के मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं।
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले परथराव की घटना हुई। जिसमें टीडीपी नेता के मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं। घटना स्थल स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात करद दिया है।

ये घटना शुक्रवार देर शाम एनटीआर के नंदीग्राम में उस वक्त हुई जब वहां से तेलगू देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू का काफिला उनके समर्थकों के साथ गुजर रहा था। जानकारी के मुताबिक एनटीआर जिले के नंदीग्राम में अज्ञात हमलावर ने काफिले पर पत्थर फेंका। पत्थर से चंद्रबाबू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी लगा। घटना शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे हुई। जिसमें सीएसओ माधव घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर जांच की जा रही है।
हमले में टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू बाल-बाल बच गए। एनटीआर जिले के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि काफिले पर पत्थर फेंका गया, जिसमें सीएसओ माधव घायल हो गए। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के बाद बदमाशों ने कथित तौर पर पथराव किया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व मंत्री और पार्टी नेता चिंताकायाला अय्यनपात्रुडु और उनके बेटे की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा था कि वह नरसीपट्टन में दीवार और दरवाजे तोड़कर य्यनपात्रुडु और उनके बेटे पर की गई कार्रवाई से हैरान हैं। टीडीपी चीफ ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जबसे जगन सत्ता में आए हैं वे अय्यनपात्रुडु और उनके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications