त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के काफिले पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़, BJP पर आरोप
अगरतला में शुक्रवार को कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के काफिले पर हमला हो गया। कांग्रेस विधायक अब्दुल खालिक ने कहा है कि तीन से चार वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

असम के कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक (MP Abdul Khaliq) ने कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के एक समूह पर हमले का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। एमएलए खालिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी करने और काफिले में शामिल वाहनों के शीशे तोड़ने के आरोप लगाए।
ये घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब कांग्रेस नेताओं के साथ वामपंथी नेताओं को काफिला गुजर रहा था। इस दौरान अचानक कुछ तत्वों ने काफिलों में शामिल कुछ वाहनों को टारगेट किया। उन्होंने गाड़ियों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले को लेकर कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने त्रिपुरा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद ने बताया, " हमला करने वालों ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने काफिले पर पथराव किया। हमारे 3-4 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमें एहसास हुआ कि त्रिपुरा में कानून का कोई राज नहीं है।"
घटना त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुई। नेताओं के काफिले पर हमला उस वक्त हुआ जब वे राज्य चुनाव के बाद हुई हिंसा का जायजा लेने के लिए अगरतला पहुंचे। नेताओं के काफिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और कांग्रेस के लीडर्स शामिल थे।
सीपीआई के सांसद बिनय विश्वम ने गुरुवार को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस और वामदलों की नेताओं की टीम 12 मार्च तक अगरतला में रुक सकती है। मामले की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और 13 मार्च से शुरू हो रहे संसद के सत्र में इस मामले को सदन में उठाया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications