VIDEO: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पार ना करने देने पर हंगामा, पुलिस पर पथराव
नई दिल्ली। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर आम लोगों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक तो लोगों ने हंगामा किया। पुलिस पर पथराव किया गया है। पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पालम विहाक इलाके की है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ लोग दिल्ली से गुड़गांव जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन लोगों को एंट्री नहीं करने दी इस पर लोगों ने कथित तौर पर पथराव किया। जहां से ये लोग जा रहे थे, वो रास्ता गुड़गांव के सेक्टर 21 में निकलता है। फिलहाल फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
बता दें कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली और हरियाणा की सीमाएं सील हैं। हालांकि अब लॉकडाउन में कई तरह की छूट दे दी गई है और दिल्ली समेत ज्यादातर जगहों पर दफ्तर भी खुल गए हैं लेकिन कई जगहों पर अब भी लोगों को पुलिस आने-जाने नहीं दे रही है। ऐसे में आम लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो रही है।
इसके अलावा आज सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में ट्रैफिक देखा गया और गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दरअसल लॉकडाउन-4 को लेकर सरकार की ओर जारी गाइडलाइंस को लेकर आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के बीच भी असमंजस की स्थिति है।
देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस समय देश में लॉकडाउन का चौथा चरण है। ये 31 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन सरकार ने लगाया है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,06,750 हो गई है और देश में 3303 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हो चुकी है। इस समय देश में 61,149 एक्टिव मरीज हैं यानी इनका इलाज चल रह है। वहीं 42,298 लोग अबतक संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और वो घरों अस्पताल से घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications