विशाखापट्टनम: गांधी जयंती से एक दिन पहले अराजक तत्वों ने तोड़ी 'बापू' की प्रतिमा

विशाखापट्टनम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिव से पहले आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के मधुरवाड़ा इलाके में अज्ञात शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की एक मूर्ति को तोड़फोड़ दिया है। घटना के बाद वहीं लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इससे पहले अप्रैल महीने में राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वार में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी।

 Statue of Mahatma Gandhi vandalised by unidentified miscreants in Visakhapatnam

एक अक्टूबर की रात कुछ अज्ञात लोगों ने गांधी जी की मूर्ति छोड़छाड़ की। मूर्ति के दाएं हाथ को क्षतिग्रस्त किया गया है। खास बात यह है कि जहां गांधी जी की मूर्ति रखी गई थी वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पंडित जवाहराला नेहरू, भीम राव आंबेडकर के अलावा सुभाष चंद्र जैसे महापुरुषों की मूर्तियां रखा हुआ थी। अराजक तत्वों ने सिर्फ गांधी जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।

ससे पहले 27 सितंबर को भी कोच्ची में एक शख्स ने मूर्ति तोड़ दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। बीते कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इसमें त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति, तमिलनाडु में पेरियार और उत्तर प्रदेश में भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों की नुकसान पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+